छत्तीसगढ़-कांकेर में 12 लाख की सिगरेट चुराने वाला गिरफ्तार

कांकेर.

कांकेर कोतवाली पुलिस ने 12 लाख 67 हजार के सिगरेट चोरी का शनिवार को खुलासा किया है। कांकेर में स्थित श्री राम एजेंसी में 19 अगस्त की रात टिन का छत तोड़कर दुकान में रखे 12 लाख के सिगरेट की चोरी हुई थी। चोरी की सिगरेट को ओडिशा राज्य में बेचकर होटल का समान और नई स्कूटी चोरों ने खरीदी थी। तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया और एक की तालाश जारी है।

कांकेर कोतवाली टीआई मनीष नागर ने बताया कि कांकेर नगर के माहुरबन्द पारा में स्थित श्री राम एजेंसी के संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से चार कार्टून सिगरेट की चोरी हुई है, जिसकी कीमत 12 लाख के करीब थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर सीसीटीवी खंगाले। इसके बाद एक संदेही की पहचान हुई। संदेही पहले भी अन्य आरोपों में जेल में रह चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महासमुंद जिले के पिथौरा का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और चोरी किए सिगरेट को ओडिशा के पंकज साहू नामक व्यक्ति को तीन लाख 80 हजार में बेचने की बात कबूल की है। सिगरेट बेचकर जो रुपये मिले, उससे आरोपी ने अपने साले संतराम निराला के लिए एक स्कूटी, होटल का सामान (कुर्सी, टेबल, कॉउंटर, बर्तन, चूल्हा, पंखा, लाइट और अन्य) खरीदा। समान भी अपने साले के यहां छुपा के रखाथा। बरहाल कांकेर पुलिस ने चोरी के आरोपी यादराम पटेल, संतराम निराला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, ओडिशा में सिगरेट खरीदने वाला पंकज साहू फरार है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति