छत्तीसगढ़-रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े मासूम को अज्ञात ट्रैक्टर ने कुचला

रायगढ़.

भूपेदवपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े एक मासूम को कुचल दिया। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। भूपेदवपुर थाना क्षेत्र निवासी बुजुर्ग सुंदर लाल पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है।

सका बड़ा बेटा अनिल कुमार पटेल बाइक से अपने बेटे ब्रजेश पटेल (14) को लेकर खेत गया था। इस दौरान बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर दिया। बाइक के पास ही ब्रजेश खड़ा था। इसी बीच एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उसे रौंद दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से घायल ब्रजेश का दाहिना पैर, सीना, पीट, रीढ़ की हड्डी, मुंह और सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां प्रारंभिक उपचार के दौरान ही मौके पर मौजूद डाक्टरों ने उसे राजधानी रायपुर रेफर कर दिया। इस दौरान रामकृष्ण अस्पताल में पहुंचते ही वहां मौजूद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी चालक फरार
लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े मासूम को कुचलकर मौत के घाट उतारने वाला अज्ञात आरोपी ट्रेक्टर घटना के बाद से फरार हो गया है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद भूपेदवपुर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति