राजधानी में ट्रैफिक पुलिस आधी रात तक रहेगी तैनात

रायपुर

राजधानी में यूं तो आम दिनों में ही सुबह के चार घंटे और शाम को तीन घंटे छह से नौ बजे तक ट्रैफिक का भारी दबाव होता है. जाम के हालात बनते रहते हैं. गणेशोत्सव के दौरान शाम को श्रद्धालुओं के कारण भीड़ और बढ़ने तथा आधी रात तक लोगों की आवाजाही होने का अनुमान है. ऐसे में यातायात व्यवस्था हेतु जवानों को ड्यूटी दो घंटे बढ़ाकर आधी रात तक कर दी गई है.

इन सड़कों पर रहेगा ज्यादा फोकस
गणेशोत्सव के दौरान पुरानीबस्ती, सदरबाजार, गुढ़ियारी, फाफाडीह, बढ़ईपारा, रामसागरपारा, पंडरी रोड, टिकरापारा चौक रोड पर ट्रैफिक पुलिस का फोकस ज्यादा होगा. दिन में तो यहां की सड़कों पर ट्रैफिक जवान होते ही हैं. अब शाम को अतिरिक्त जवानों की तैनाती होगी. गणेशोत्सव पर दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी. रविवार को अतिरिक्त भीड़ होने का अनुमान है.

…तो भारी वाहन भी रोकेंगे बाहर
राजधानी में भारी वाहनों का प्रवेश रात को 11 बजे तक प्रतिबंधित है. अभी नो एंट्री का यही समय लागू है. ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक पुलिस अलर्ट है. जरूरत पड़ी तो नो एंट्री का समय कभी भी बढ़ाया जा सकता है. समय बढ़ाने की घोषणा नहीं हुई है लेकिन यदि आधी रात के बाद भी सड़कों पर श्रद्धालु रहेंगे तो आउटर पर भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस के छह सौ से ज्यादा जवानों को थानों के स्टाफ के साथ समन्वय करने यातायात व सुरक्षा हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति