गोरखपुर-महबूबनगर के बीच भोपाल रेलवे13-13 ट्रिप चलाएगा स्पेशल ट्रेन

 भोपाल

त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिए रेलवे विभाग स्पेशल ट्रेनों के संचालन कर रहा है। इसी सिलसिले में दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति से दानापुर के मध्य ट्रेन नंबर 01661-01662 रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल (छह-छह ट्रिप) चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन भोपाल मंडल के रानी कमलापति, नर्मदापुरम एवं इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी। इस विशेष ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी, और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे।

यह है शेड्यूल

तय शेड्यूल के मुताबिक ट्रेन संख्या 01661 रानी कमलापति-दानापुर सुपरफास्ट 26 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को रानी कमलापति स्टेशन भोपाल से दोपहर 2:25 बजे प्रस्थान कर 3:25 बजे नर्मदापुरम, 3:55 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशन होते हुए अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन 01662 दानापुर-रानी कमलापति सुपरफास्ट 27 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को दानापुर स्टेशन से 11:45 बजे प्रस्थान कर मार्ग के अन्य स्टेशन होते हुए अगले दिन शाम 4:40 बजे इटारसी, 5:13 बजे नर्मदापुरम और रात 7:40 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

गोरखपुर-महबूबनगर के मध्य 13-13 ट्रिप चलेगी स्पेशल ट्रेन

इसी तरह गोरखपुर-महबूबनगर-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन 13-13 ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन भोपाल एवं इटारसी स्टेशन पर ठहराव लेकर जाएगी।

ट्रेन 05303 गोरखपुर-महबूबनगर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 7 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर स्टेशन से 8:30 बजे प्रस्थान कर रात 11:10 बजे भोपाल और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शाम 7:15 बजे महबूबनगर स्टेशन पहुंचेगी।

ट्रेन 05304 महबूबनगर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 8 सितंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को महबूबनगर स्टेशन से रात 10:10 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन दोपहर 1:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

19 सितंबर को निरस्त रहेगी पटना स्पेशल ट्रेन

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के सतना स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग और जबलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म-दो पर सीसी एप्रन कार्य के चलते प्रस्तावित ब्लाक लिया गया है। इसके चलते 19 सितंबर को महू से पटना के बीच चलने वाली महू-पटना स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति