हूती विद्रोहियों ने अमेरिका के ड्रोन को गिराने का दावा किया, अमेरिका को ढाई अरब रुपए का नुकसान

दुबई
 यमन के हूती विद्रोहियों ने देश की वायु सीमा में उड़ रहे अमेरिका के एक और एमक्यू-9 निगरानी ड्रोन को रविवार तड़के मार गिराने का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के जवाब में अमेरिका ने हूती नियंत्रित इलाकों में हवाई हमले किए। वहीं, अमेरिकी सेना ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा कि वह इस दावे से अवगत है, लेकिन उसे यमन में अमेरिकी सैन्य ड्रोन को गिराए जाने के संबंध में 'कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।' हूती विद्रोहियों ने अपने दावे के समर्थन में कोई तस्वीर या वीडियो जारी नहीं किया।

साल 2014 में यमन की राजधानी सना पर कब्जे के बाद हूती विद्रोहियों ने बड़ी संख्या में एमक्यू-9 ड्रोन मार गिराए हैं। गाजा पट्टी में पिछले साल इजराइल और हमास के बीच युद्ध छिड़ने के बाद हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी ड्रोन पर हमले तेज करने के साथ ही लाल सागर गलियारा में जहाजों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। 7 अक्टूबर 2023 के बाद से वे क्षेत्र में कम से कम 80 जहाजों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले कर चुके हैं।

क्या बोले हूती विद्रोही

हूती सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने एक वीडियो में अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हूती लड़ाकों ने यमन के मारिब प्रांत में उड़ रहे ड्रोन को मार गिराया। मारिब को उसके तेल और प्राकृतिक गैस भंडार के लिए जाना जाता है। इस प्रांत पर सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों का नियंत्रण है, जो 2015 से विद्रोहियों से लड़ाई लड़ रहे हैं। सरी ने हमले के संबंध में कोई विवरण नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हूती विद्रोही 'अत्याचार के शिकार फलस्तीनियों की जीत और यमन की रक्षा के लिए अपने जिहादी कर्तव्यों का पालन करना जारी रखेंगे।'

अमेरिका को अरबों का नुकसान

एक एमक्यू-9 ड्रोन की कीमत लगभग तीन करोड़ डॉलर (2.5 अरब रुपए) होती है। यह ड्रोन 50 हजार फुट तक की ऊंचाई पर लगातार 24 घंटे तक उड़ान भर सकता है। यमन में निगरानी के लिए अमेरिका वर्षों से एमक्यू-9 का इस्तेमाल कर रहा है। अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने के दावे के बाद हूती विद्रोहियों के अल-मसीरा सेटेलाइट समाचार चैनल ने इब शहर के पास बड़े पैमाने पर अमेरिकी हवाई हमले होने की खबर दी। अमेरिकी सेना ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन अमेरिकी बल जनवरी से ही हूती विद्रोहियों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई कर रहे हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति