टीवी इंडस्ट्री से एक दुःखद खबर, जाने-माने एक्टर विकास सेठी अब हमारे बीच नहीं रहे

टीवी इंडस्ट्री से एक दुःखद खबर सामने आ रही है. जाने-माने एक्टर विकास सेठी अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका महज 48 साल की कम उम्र में निधन हो गया है. विकास सेठी के असामयिक निधन के चलते टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

विकास सेठी टीवी के एक चर्चित एक्टर थे. उन्होंने स्मृति ईरानी और एकता कपूर के पॉपुलर टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम किया था. इस शो की शुरुआत साल 2000 में हुई थी. ये शो करीब आठ साल तक चला था. वहीं विकास सेठी 'कहीं तो होगा' सीरियल के लिए भी चर्चा में रहे. इसकी शुरुआत साल 2003 में हुई थी. इसके अलावा वे धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' की में भी देखने को मिले थे. ये सीरियल साल 2001 में आया था. जिसमे टीवी की कई मशहूर हस्तियों ने काम किया था.

हार्ट अटैक से हुआ विकास का निधन
   
विकास के चाहने वाले ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर 48 साल की कम उम्र में विकास सेठी का निधन कैसे हो गया. बताया जा रहा है कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था. इसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका. टेली चक्कर की एक रिपोर्ट की माने तो एक्टर को नींद के दौरान ही दिल का दौरा पड़ा था. जिससे उनकी जान चली गई.
हालांकि विकास के निधन को लेकर अब तक उनकी वाइफ और फैमिली की ओर से कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है.

पीछे छोड़ गए पत्नी और जुड़वा बच्चे

विकास सेठी के असामयिक निधन से उनके फैंस और चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा है. एक्टर की वाइफ का भी रो-रोकर बुरा हाल है. 48 वर्षीय दिवंगत एक्टर का जन्म 12 मई 1976 को चंडीगढ़ में हुआ था. उन्होंने जान्हवी सेठी से शादी की थी. शादी के बाद दोनों जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बने थे. विकास अपने पीछे अपना हंसता खेलता परिवार छोड़कर चले गए हैं.

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति