राजस्थान-अलवर के जखोपुर पहुंचा बाघ एसटी 2303

अलवर.

बाघ एसटी 2303 जखोपुर पहुंचा हुआ है। बाघ की सूचना के बाद सरिस्का वन विभाग के रेंजर शंकर सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे हैं। वे बफर जोन के रेंजर भी है और इस टाइगर के बारे में पूरी जानकारी भी उनको है।बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए एक्सपर्ट डॉक्टर की टीम बुलाई गई है। टीम द्वारा तीन बार बाघ को ट्रेंक्यूलाइज करने की कोशिश भी की गयी, लेकिन इसमें टीम असफल रही।

टाइगर कैमरे में भी ट्रैप हुआ है, जो बाजरे के खेतों में छिपा हुआ है। ड्रोन कैमरे से  की जा रही है बाघ की लोकेशन ट्रेस ताकि एक बार फिर उसे ट्रंक्यूलाइज करने की कोशिश की जा सके। खेत को चारों तरफ से पुलिस और वन विभाग की गाड़ियां लगाकर सील कर दिया गया है। मौके पर कोटकासिम एसडीएम सुभाष यादव, तहसीलदार धीरेंद्र कर्दम, किशनगढ़ बास डीएसपी सहित कोटकासिम पुलिस का जाप्ता भी जखोपुर में डटा रहा और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा हो गयी है। लोगों में दहशत भी है, क्योंकि जब तक टाइगर खेतों में छिपा है लोग खेतों में भी नहीं जा सकते। सरिस्का के बफर जोन से यह टाइगर एसटी 2303 स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को निकला था और उसके बाद यह मुंडावर के दरबार पूरा होते हुए हरियाणा में झाबुआ के जंगलों में जा पहुंचा। यहां के जंगल इस टाइगर को इतने भा गए कि यह इतने दिनों तक वहीं डेरा डाले रहा। झाबुआ के जंगल में यह टाइगर कैमरा ट्रेप भी दिखाई दिया और इसकी वहां साइटिंग भी हुई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति