सीमेंट निमार्ताओं द्वारा सीमेंट की कीमतों में ‘तेजी से’ बढ़ोतरी पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताई नाराजगी

रायपुर

रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सीमेंट निमार्ताओं द्वारा सीमेंट की कीमतों में ‘तेजी से’ बढ़ोतरी किए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार से बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीमेंट कंपनियों का रवैया छत्तीसगढ़ के निर्दोष लोगों को "लूटने" वाला बन गया है।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि सीमेंट की कीमतों में अचानक 50 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी से सड़क, भवन, पुल, स्कूल, कॉलेज और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाएं प्रभावित होंगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग को छह सितंबर को लिखे पत्रों में भाजपा सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खनिज, लोहा, कोयला और ऊर्जा संसाधनों से समृद्ध राज्य होने के बावजूद सीमेंट निमार्ताओं ने एक गिरोह बनाकर तीन सितंबर से कीमतों में जबरदस्त वृद्धि कर दी। उन्होंने कहा कि सीमेंट कंपनियों का रवैया छत्तीसगढ़ के निर्दोष लोगों को "लूटने" वाला बन गया है।

अग्रवाल ने कहा कि सरकार को सीमेंट निमार्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी परियोजनाओं की लागत बढ़ जाएगी और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए मकान बनाना मुश्किल हो जाएगा, जो कि राज्य तथा देश के हित में नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रह चुके अग्रवाल ने केंद्र और राज्य सरकार से सीमेंट कंपनियों की बैठक बुलाने और उनसे बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने के लिए कहने का आग्रह किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति