स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सजग रहने की अपील की

रायपुर

स्वाइन-फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज सिम्स, जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आइसोलेशन वार्ड, दवाईयों और आक्सीजन सिलेंडर की सुविधा है। जरूरत पडने पर मरीजों को उच्च संस्थानों में भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी है। उन्होंने बताया कि स्वाइन-फ्लू सामान्य बुखार जैसा ही होता है। शरीर में दर्द, सर्दी और बलगम की शिकायत के साथ बुखार आता है तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।   

बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि बिलासपुर जिले में स्वाइन-फ्लू पीड़ितों की मौत के पीछे कई बीमारियां हैं जो मरीजों को पहले से होती हैं। ऐसे मरीजों द्वारा देर से इलाज लेना प्रारंभ करने पर हालत गंभीर हो जाती है जो मृत्यु का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि स्वाइन-फ्लू से पीड़ित होने पर तुरंत उपचार लेना चाहिए। इससे बचाव के लिए भीड़ से दूर रहना चाहिए । सार्वजनिक स्थानों पर थूकने-छींकने से बचें, मास्क का उपयोग करें और अन्य लोगों से दूरी बनाकर रखें। सर्दी, खांसी, बुखार होने पर शुरूआती 72 घंटों में स्वस्थ नहीं होने पर स्वाइन-फ्लू की जांच अवश्य कराएं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए फोन नम्बर 104 पर चौबीसों घण्टे संपर्क किया जा सकता है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति