मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को तत्काल दी गई सहायता राशि

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और तीन लोगों के घायल होने की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और 3 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि दी गई। जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

कलेक्टर दीपक सोनी ने घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुँचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने सीएचएमओ से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएमएच डॉ राजेश अवस्थी ने बताया कि घायलों का ईलाज जारी है और वे खतरे से बाहर है। कलेक्टर ने घायलों के बेहतर ईलाज के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार रुपए की तत्कालिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, एसडीएम अमित गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

एसडीएम ने बताया कि ग्राम मोहतरा में आकाशीय बिजली गिरने से सुरेश साहू, संतोष साहू, पप्पू साहू, पोखराम विश्वकर्मा, थानेश्वर साहू, देवदास, विजय साहू की मौत हो गई। पोस्टमार्टम पश्चात शवों को परिजनों को सौप दिया गया है। बिजली गिरने से चेतन साहू, बिंदराम साहू और बिशंभर साहू घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक मृतक के परिजन को 4-4 लाख रूपये सहायता राशि दी जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति