हर सप्ताह जुड़ते हैं 500 से अधिक जूनियर स्तर के फील्ड अधिकारी

भोपाल

कोविड-19 के समय भय और वातावरण में मजबूरी बनी ऑनलाइन वेबीनार को एमपी ट्रांसको ने अपनी मजबूती में बदल लिया है। आपदा में अवसर की तलाश कर एमपी ट्रांसको में पिछले 87 सप्ताह से लगातार ऑनलाइन वेबीनार जारी है। इसमें पूरे प्रदेश के ट्रांसको के युवा इंजीनियरों के साथ सिस्टम में लगातार बदल रही तकनीक और उनके एडॉप्शन के बारे में संवाद किया जा रहा है। वेबीनार में एक साथ 500 लोगों के जुड़ने की व्यवस्था है।

डे टू डे वर्किंग को आसान करना हुआ प्रारंभ

कार्मिकों की डे-टू-डे वर्किंग को आसान बनाने के उद्देश्य से एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता सुनील यादव की इस अद्भुत सोच और क्रियान्वित करने की इच्छा शक्ति ने इसे आज एम पी ट्रांसको की आवश्यकता बना दिया है।

एमपी ट्रांसको के सुनील यादव ने बताया कि वेबीनार का उपयोग कर विशेषज्ञ जानकारी साझा करने के लिए यह एक प्रभावी टूल साबित हुआ है, जिसके कारण बेहतर इंटरेक्शन संभव हो पाया है।

एमपी ट्रांसको के अनुभवी इंजीनियरों के साथ नई पीढ़ी के युवा इंजीनियरों के तालमेल ने इस वेबिनार को ज्ञानवर्धक और इंजीनियर्स को प्रो-एक्टिव बनाने में सहयोग दिया है। इससे अनेक बार ट्रांसफॉर्मर, ट्रांसमिशन लाइन, सब स्टेशनो आदि में आने वाली दिक्कतों का समय पर समाधान हो पा रहा है।

तैयार हो रही है प्रशिक्षित बेंच स्ट्रेंथ

तकनीकी और प्रबंध विषयों पर जारी इस अद्भुत वेबीनार में हर बार अलग-अलग थीम पर संवाद होता है। इसका सबसे बड़ा फायदा घटते मानव संसाधन के बावजूद स्किल ट्रांसफर हो रहा है। फील्ड में कार्य कर रहे इंजीनियर और अधिक आत्मविश्वास, समर्पण, सतर्कता और एफिशिएंसी के साथ कार्य करने लगे हैं। इससे युवा इंजीनियरों की एक प्रशिक्षित बेंच स्ट्रेंथ तैयार की जा रही है। यादव ने बताया कि इस वेबीनार में मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी भी जुड़े रहते हैं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति