छत्तीसगढ़-जगदलपुर में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर में ड्राइवर की मौत और चार घायल

जगदलपुर.

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रविवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। वहीं, कार चला रहे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घायलों को बेहतर उपचार के लिए पासके अस्पताल भिजवाया गया।

इस घटना में एक स्कूटी सवार ने भी अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह भी ट्रक से जा टकराया, उसे भी चोट आई है। फरसगांव थाना प्रभारी ने बताया कि रायपुर निवासी विजय चेतवानी (40) अपनी पत्नी प्राची के साथ ही एक अन्य महिला व दो बच्चों को लेकर अपनी निजी कार से जगदलपुर से रायपुर अपने घर जा रहे थे। अचानक बोरगांव पीएटीएस के 100 मीटर आगे सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराया, जिससे कि कार में सवार सभी को चोट आई। घटना में एक अन्य स्कूटी सवार भी हादसा को देखते हुए अपने पर नियंत्रण ना रख सका और ट्रक से जा टकराया। घटना की जानकारी लगते ही फरसगांव से एक पुलिस टीम को भेजा गया। घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल भिजवाया गया, जहां विजय चेतवानी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, बताया जा रहा है कि विजय अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए जगदलपुर आया हुआ था। यहां से वापस जाने के दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति