सीहोर के वाटरफॉल में डूबे डॉक्टर का शव 17 घंटे बाद बरामद

भोपाल

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 90 किलोमीटर दूर सीहोर जिले के शाहगंज जलप्रपात में पीपुल्स हॉस्पिटल के 5 डॉक्टर पिकनिक मनाने आए थे. इस दौरान एक डॉक्टर डूब गया था. इसकी सूचना पुलिस और एनडीईआरएफ को दी गई थी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और एनडीईआरएफ की टीम डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी. 17 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज सोमवार (9 सितंबर) की सुबह करीब 8.30 बजे डॉक्टर का शव मिल गया. मृतक के परिजनों की मंशा है कि पोस्टमार्टम भोपाल में हो.

भोपाल के पीपुल्स हॉस्पिटल के डॉक्टर रविवार (8 सितंबर) को वीकेंड पर शाहगंज स्थित दिगंबर वॉटर फॉल पर पिकनिक मनाने के लिए आए थे. शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर के अनुसार, पीपुल्स हॉस्पिटल के 28 वर्षीय डॉ अश्विनी कृष्णनन अय्यर अपने साथी डॉ आयुष, कोशकी, अभिषेक और आकांक्षा के साथ पिकनिक मनाने के लिए आए थे.

इसी दौरान नहाते समय डॉक्टर कृष्णनन अय्यर पानी में डूब गए थे. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एसडीइआरएफ की टीम पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कर दिया था.

17 घंटे बाद मिला शव
पुलिस एसडीईआरएफ की टीम घटना के बाद से रेस्क्यू करने में जुट गई थी. करीब 17 घंटे बाद आज सुबह करीब 8.30 बजे डॉ. अश्विनी कृष्णनन अय्यर का शव मिला है. मालूम हो कि दिंगबर वाटर फॉल जिले के रातापानी जंगल के आखिरी छोर पर है. भोपाल से इसकी दूरी 90 किलोमीटर है. हर रविवार यहां बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं. यहां करीब 80 फीट ऊंचाई से पानी नीचे की ओर गिरता है. इसी झरने का आनंद लेने के लिए भोपाल से यह डॉक्टर आए हुए थे.

पुलिस ने क्या कहा?
शाहगंज थाना प्रभारी पंकज वाडेकर के अनुसार, पीपुल्स हॉस्पिटल के 28 वर्षीय डॉ. अश्विनी कृष्णन अय्यर अपने साथी डॉ. आयुष, कोशकी, अभिषेक और आकांक्षा के साथ पिकनिक मनाने के लिए आए थे. उन्होंने बताया कि नहाते समय डॉक्टर कृष्णनन अय्यर पानी में डूब गए. थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एसडीइआरएफ की टीम पहुंची थी और शव को ढूंढ़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया, कड़ी मशक्कत के डॉक्टर को शव टीम ने बरामद कर लिया है.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति