राजस्थान-झुंझुनू में वकीलों ने कोर्ट परिसर से कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली

झुंझुनू.

झुंझुनू जिले के मुकुंदगढ़ थानाधिकारी को निलंबित करने की मांग को लेकर आज भी वकीलों ने कोर्ट परिसर से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर नारेबाजी की। एडवोकेट भगवानसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एडवोकेट किशोर कुमार 28 अगस्त को पुलिस थाना मुकंदगढ़ में अपने कब्जाशुदा भूखंड के मामले में अपनी पत्नी के साथ परिवाद देने गए थे।

इस दौरान मुकुंदगढ़ थानाधिकारी रमेश कुमार मीणा और स्टाफ द्वारा उनके साथ अभ्रद व्यवहार किया गया और एडवोकेट के कपड़े उतरवाकर उन्हें गैरकानूनी तरीके से लॉकअप में बंद दिया। भगवानसिंह ने कहा कि जब एक वकील के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार किया जा सकता है तो आम जनता के साथ ये लोग कैसा व्यवहार करते होंगे। उन्होंने कहा कि जब तक थानाधिकारी को निलंबित नहीं किया जाएगा, हड़ताल जारी रहेगी। आपको बता दें कि झुंझुनू एसपी शरद चौधरी ने मुकुंदगढ़ थानाधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया था लेकिन वकीलों का कहना है कि जब तक थानाधिकारी को निलंबित नहीं किया जाएगा, न्यायालय में कार्य नहीं किया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति