ऋषभ पंत ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे डीपीएल में टीम की जमकर प्रशंसा की

नई दिल्ली
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में टीम की कड़ी मेहनत और उनके अनुशासन की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने एक बयान में कहा, “साउथ दिल्ली सुपरस्टारज़ के खिलाफ दूसरा सेमीफाइनल बारिश के कारण भले ही रद्द हो गया हो, लेकिन निराश होने जरूरत नहीं है, कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती और इस बार भी कुछ ऐसा ही है। हालांकि पुरानी दिल्ली 6 ने जिस तरह से यहां तक सफर का तय किया है, वह निश्चित तौर पर बधाई के पात्र हैं।

दिलीप ट्रॉफी के चलते ऋषभ टूर्नामेंट में भले ही ना खेल रहे हों, लेकिन पुरानी दिल्ली 6 की हर छोटी बड़ी चीजों पर उनकी निगाह लगातार बनी रहती है। उन्होंने कहा कि, “मैने देखा कि यहां तक पहुंचने के लिए लड़कों ने कितनी कड़ी मेहनत की है, मैं उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प की सराहना करता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बारिश ने हमारे अभियान पर रोक लगा दी, लेकिन वो कहते हैं ना अगर कुछ जाता है तो कुछ आता है। इसी तरह हमने भी इस सीज़न में कुछ खास बनाया है और मुझे विश्वास है कि हम अगले साल खिताब के लक्ष्य के साथ और मजबूत वापसी करेंगे।”

वहीं प्रैक्टिस से लेकर ग्राउंड तक में हर छोटी से छोटी बारीकियों को समझाने वाले इशांत भी इस तरह से टीम के बाहर हो जाने से काफी निराश हैं। उन्होंने टीम की तारीफ करते हुए कहा , “बिना खेले ही सेमीफ़ाइनल से बाहर हो जाना काफी दुखद है। मैंने देखा है कि लड़कों ने पूरे टूर्नामेंट में कितना दिल से प्रयास किया है, ऐसे में इस तरह की चीजें निराश तो करती ही हैं, लेकिन मुझे गर्व है अपनी टीम पर जिन्होंने हमेशा मेरा और टीम का सिर ऊंचा रखा। मुझे पूरी उम्मीद है की हम अगले सीजन में ऐसी वापसी करेंगे कि सब देखते रह जायेंगे।” नियमों के अनुसार यदि बारिश के चलते मैच रद्द होते हैं तो अंक तालिका में जो टीम ऊपरी पायदान स्थान पर होगी, वह अपने आप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच जाएगी।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति