विकास सेठी की वाइफ जान्हवी ने पति के निधन के बाद इंस्टाग्राम पर पहला किया पोस्ट

मुंबई

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से लेकर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में रॉबी की भूमिका निभाने वाले एक्टर विकास सेठी अब हमारे बीच नहीं रहे। एक्टर का 48 वर्ष की उम्र में निधन हो गया और इस खबर से परिवार के अलावा इंडस्ट्री के लोग भी काफी सदमे में हैं। विकास के निधन के एक दिन बाद उनकी वाइफ जाह्नवी ने पहली बार सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जान्हवी के इस पोस्ट में पति के लिए अथाह दर्द है और यहां अंतिम संस्कार को लेकर भी कुछ बातें कही हैं।

टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रहे विकास सेठी अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को 8 सितंबर की सुबह एक्टर सोकर ही नहीं उठे यानी नींद में ही दिल का दौरा पड़ा। वह 48 साल के थे और विकास के निधन की खबर ने हर किसी को शॉक कर दिया है। इंडस्ट्री से उनके दोस्तों और जाननेवालों ने एक्टर के निधन पर अपना दुख जताया है। अब विकास सेठी की वाइफ ने एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने पति के अंतिम संस्कार की बात कही है।

जान्हवी सेठी ने 'ओम शांति' लिखते हुए एक पोस्ट किया है
जान्हवी ने 'ओम शांति' लिखते हुए एक पोस्ट किया है,'विकास सेठी की प्यारी यादों में…हमें ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे प्रिय विकास सेठी हमारे बीच नहीं रहे। वह 8 सितंबर 2024 को हम सभी को छोड़कर चले गए। 9 सितंबर को हिंदू परंपराओं के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मुश्किल समय में आपकी उपस्थिति, प्रार्थना और सपोर्ट की सराहना की जाएगी- सादर, सेठी परिवार।' इस पोस्ट पर लोगों एक्टर की आत्मा की शांति के लिए दुआएं कर रहे हैं और परिवार को इस मुश्किल वक्त में हिम्मत बंधाते नजर आ रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति