शहर में जलापूर्ति में देरी की वजह से तिरुवनंतपुरम में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा करनी पड़ी

कोच्चि
पीने के पानी की किल्लत को लेकर केरल में लोगों को परेशानी बढ़ती जा रही है। शहर में जलापूर्ति में देरी की वजह से तिरुवनंतपुरम में सोमवार को शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई। मेलरनूर में मुख्य ट्रांसमिशन लाइन में दिक्कतों के कारण यहां के 40 वार्डों में घरों और बिजनेस हाउस में पिछले चार दिनों से लोग परेशान हैं। केरल जल प्राधिकरण (KWA) द्वारा पेयजल की आपूर्ति पिछले चार दिनों से बाधित है। जानकारी के मुताबिक तिरुवनंतपुरम-नागरकोइल रेलवे लाइन के पर चल रहे काम की वजह से पानी की पाइपलाइन के अलाइनमेंट को बदलना पड़ा है।

सोमवार सुबह पेयजल आपूर्ति की पंपिंग शुरू होने के बावजूद जिला प्रशासन ने शहर के स्कूलों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश की घोषणा कर दी। सोमवार को स्कूलों में होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। सोमवार दोपहर तक कोच्चि के कई इलाकों में पानी मिलना शुरू हो गया हालांकि ऊंचे इलाकों में अभी भी पानी नहीं मिल पा रहा। इस बीच कांग्रेस के छात्र संगठन यूथ कांग्रेस और केएसयू ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन किया।

अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को मरम्मत का काम शुरू हुआ और 48 घंटे में पूरा होने की उम्मीद थी लेकिन स्लुइस वाल्व में खामी की वजह से काम लंबा खिंच गया जिससे राजधानी के बड़े हिस्से में पानी नहीं पहुंच सका। रविवार को पूरे दिन नगर निगम और केडब्ल्यूए द्वारा टैंकर चलाए गए लेकिन आपूर्ति पूरी नहीं की जा सकी। राज्य के जल संसाधन मंत्री रोशी ऑगस्टीन ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। उन्होंने कहा है कि यह पता लगाया जाएगा कि रिसाव के लिए कौन जिम्मेदार है जिसके कारण चार दिनों से अधिक समय तक पेयजल आपूर्ति में देरी हुई है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति