जूनियर सुब्रतो कप फाइनल में मेघालय की मिंगकेन स्कूल का मुकाबला मणिपुर की टीजीईएस से होगा

नई दिल्ली
बैंगनसन की हैट्रिक गोल की मदद से मिंगकेन क्रिश्चियन एचएसएस, मेघालय ने सोमवार को यहां गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल, अरुणाचल प्रदेश को 7-0 से रौंद कर 63वें सुब्रतो कप जूनियर बालक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

मिंगकेन क्रिश्चियन एचएसएस के सामने बुधवार को यहां के अंबेडकर स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल में टी.जी. इंग्लिश स्कूल विष्णुपुर, मणिपुर की चुनौती होगी।

टी.जी. इंग्लिश स्कूल ने दिन के दूसरे सेमीफाइनल में  श्रीलंका स्कूल फुटबॉल एसोसिएशन को एक गोल से हराया।

बैंगनसन ने मैच के 21वें मिनट में मिंगकेन का खाता खोला और फिर 36वें और 46वें मिनट में गोलकर हैट्रिक पूरी की। टीम के लिए एलिसस्टार (44वें, 51वें) ने दो जबकि मेबनलानियनिट (39वें) और मेनात्स्कहेंग (65वें मिनट) ने एक-एक गोल किये।

दूसरे सेमीफाइनल में हेरोबा ने मैच के 27वें मिनट में गोलकर श्रीलंका स्कूल फुटबॉल एसोसिएशन के खिलाफ टी.जी इंग्लिश स्कूल की जीत सुनिश्चित की।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति