भरतिया कॉलोनी में मुस्लिम द्वारा मकान खरीदने कथित तौर से नमाज़ पढ़े जाने को लेकर हंगामा

मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर शहर की हिंदू बाहुल्य कॉलोनी भरतिया कॉलोनी में एक मुस्लिम द्वारा मकान खरीद लिए जाने और उसमें कथित तौर से नमाज़ पढ़े जाने को लेकर हंगामा मच गया है। नई मंडी की भरतिया कॉलोनी हिंदू कॉलोनी है,यहां किसी मुस्लिम का कोई आवास नहीं है, ऐसे में एक बैंक से मिलकर एक मुस्लिम युवक ने कॉलोनी में एक मकान खरीद लिया है।हिंदू संगठनों का आरोप है कि उस मकान में कथित तौर पर नमाज पढ़ी जा रही थी, पुलिस के साथ हिंदू संगठन के लोग जब वहां पहुंचे तो वहां कई संगठनों के कार्यालय चलते नजर आए और घर के अंदर बहुत सारे कमरे बनाए जा रहे थे।

आपको बता दे कि शहर में नई मंडी इलाके की हिंदू बाहुल्य कॉलोनी भरतिया कॉलोनी में एक मुस्लिम द्वारा मकान खरीद लिए जाने और उसमें कथित तौर से नमाज़ पढ़े जाने को लेकर हंगामा मच गया। नई मंडी की भरतिया कॉलोनी हिंदू कॉलोनी है, यहां किसी मुस्लिम का कोई आवास नहीं है, ऐसे में एक बैंक से मिलकर मुस्लिम युवक राव नदीम ने कॉलोनी में एक मकान खरीद लिया और उसमें आवाम ए हिंद पार्टी के कार्यालय का बोर्ड भी लगा दिया।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि उस मकान में कथित तौर पर नमाज पढ़ी जा रही थी, पुलिस के साथ हिंदू संगठन के लोग जब वहां पहुंचे, तो वहां कई संगठनों के कार्यालय चलते नजर आए और घर के अंदर बहुत सारे कमरे बनाए जा रहे थे, हिंदू संगठनों का आरोप है कि इस भवन में मदरसा चलाए जाने की योजना है और यहां बाकायदा नमाज भी पढ़ी जाती है, इसको लेकर हिंदू संगठनों ने हंगामा कर दिया।

उनका कहना है कि यह भवन मुस्लिम समुदाय से खाली नहीं कराया गया, तो इस कॉलोनी के हिंदू ही पलायन करके चले जाएंगे, फिलहाल मौके पर पुलिस तैनात है,  लेकिन क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी  है और हिंदू संगठन मकान खाली कराने पर अडे हैं। इस दौरान ललित माहेश्वरी, संजय मित्तल समेत सभासद राहुल पंवार और विकल्प जैन, समेत बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति