बांग्लादेश में भीषण बाढ़ के बाद सिंगापुर ने 1,00,000 अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया

सिंगापुर
सिंगापुर ने पूर्वी बांग्लादेश में भीषण बाढ़ के बाद सिंगापुर रेड क्रॉस (एसआरसी) के सार्वजनिक धन जुटाने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए 1,00,000 अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया है।सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘यह योगदान मानवीय राहत प्रयासों और प्रभावित समुदायों की तत्काल जरूरतों को समर्थन प्रदान करेगा।’

पांच सितंबर को एसआरसी ने बांग्लादेश में आपातकालीन कार्यों के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया था, जिससे बांग्लादेश रेड क्रिसेंट सोसाइटी (बीडीआरसीएस) के माध्यम से प्रभावित समुदायों को आवश्यक सहायता और राहत प्रदान की जा सके।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार की खबर के अनुसार एसआरसी ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रखने के लिए बीडीआरसीएस के साथ-साथ ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज’ के संपर्क में है तथा और भी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

एसआरसी ने स्थिति बहाल करने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए एक सार्वजनिक धन-संग्रह अपील भी शुरू की है और यह 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

एसआरसी ने कहा कि अगस्त के अंत से बांग्लादेश में भारी बारिश से 58,00,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कम से कम 5,02,501 लोगों को 3,403 केंद्रों में आश्रय दिया गया है।

खबरों के अनुसार बाढ़ से मरने वालों की संख्या तीन सितंबर को 71 हो गई।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति