पितृपक्ष पर रेलवे की सौगात! भोपाल से गया के बीच चलेगी पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन, इन शहरों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जानें शेड्यू

भोपाल

 मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में इस बार 18 सितंबर से पितृपक्ष (16 श्राद्ध) की शुरुआत होने जा रही है. पितृपक्ष में बड़ी संख्या में लोग अपने पितरों का तर्पण करने के लिए बिहार के गया जाते हैं. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे विभाग ने भोपाल से गया तक के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है.

रेल प्रशासन के जरिये पितृपक्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में श्राद्ध जैसे धार्मिक कार्य के लिए गया जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है. जिससे श्रद्धालुओं को आने जाने में आसानी हो और ट्रेनों में भारी भीड़ से राहत मिलेगी.

16 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन
श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति- गया के मध्य 16 सितंबर से चार ट्रिप चलेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 01668 गया- रानी कमलापति के मध्य 19 सितंबर से तीन ट्रिप के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.

सागर स्टेशन से सीधे गया जा सकेंगे
पितृपक्ष में लोगों द्वारा पूर्वजों का तर्पण किया जाता है. साथ ही कुछ निश्चित साल हो जाने के बाद गया में पिंडदान करने भी हजारों लोग अलग-अलग साधनों से जाते हैं. इस बार सागर और दमोह जिले के लोगों को पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है. इस ट्रेन की मदद से लोग पितरों का तर्पण करने आसानी से सीधे गया तक आवागमन कर सकेंगे.

15 दिन में तीन चक्कर लगाएगी स्पेशल ट्रेन
मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी 01667 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 16, 21 और 26 सितंबर को चलाई जाएगी, जो 3.50 बजे बीना और 5.05 पर सागर के मार्ग से होते हुए अन्य स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन सुबह गया स्टेशन पहुंचेगी. इसी तरह गाड़ी 01668 गया- रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 19, 24 और 29 सितंबर को गया स्टेशन से दोपहर 3.10 बजे प्रस्थान कर, मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 7.15 बजे सागर, 8.30 बजे बीना, और 11.20 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह गाड़ी दोनों दिशाओं में विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी.

इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी, सामान्य श्रेणी सहित कुल 21 कोच रहेंगे.

रानी कमलापति- गया स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
इसी तरह गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति- गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 16 सितंबर, 21 सितंबर, 26 सितंबर और 1 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 1.20 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर और सतना से होते हुए अगले दिन सुबह 8.20 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 01668 गया- रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 19 सितंबर, 24 सितंबर और 29 सितंबर को गया स्टेशन से दोपहर 3.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सतना, मैहर, कटनी, दमोह, सागर, बीना, गंजबासौदा, विदिशा से होकर 11.20 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति