व्यवसायिक पाठयक्रम संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिये सुपर-100 योजना

व्यवसायिक पाठयक्रम संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिये सुपर-100 योजना

योजना में 600 विद्यार्थियों को दिलाया गया प्रशिक्षण

भोपाल
प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित व्यवसायिक पाठयक्रम संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सुपर-100 योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से पिछले वर्ष 600 विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिलाया गया।

प्रशिक्षण देने की व्यवस्था इंदौर में शासकीय मल्हाराश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदौर और शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चर माध्यमिक विद्यालय भोपाल में की गई है। इंदौर में कक्षा 11वीं में गणित संकाय में 51, जीवन विज्ञान संकाय में 51, क्लेट संकाय में 50 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिलाया गया। इसी विद्यालय में कक्षा 12वीं में गणित संकाय में 48, जीव विज्ञान संकाय में 49, क्लेट में 47 इस प्रकार 296 विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु कोचिंग दिलाई गई। शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल में कक्षा 11वीं में गणित संकाय 51, जीव विज्ञान संकाय में 51 और क्लेट में 50 विद्यार्थियों को कोचिंग दिलाई गई। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में गणित संकाय 51, जीव विज्ञान संकाय में 51 एवं क्लेट संकाय में 50 इस प्रकार 304 विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दिलाई गई। पिछले वर्ष जेईई मेन्स में 27, जेईई एडवांस में 5, नीट में 38 तथा सीए फाउंडेशन में 22 विद्यार्थी इस प्रकार 92 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति