नन्हीटेहरी खेत पर गये युवक का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी से डर का माहौल बना

नन्हीटेहरी खेत पर गये युवक का  संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी से डर का माहौल बना

परिजनों ने पड़ोस के कृषक पर हत्या करने का जताया शक

टीकमगढ़

टीकमगढ़ मुख्यालय से लगभग 40किलोमीटर दूर थाना  बुड़ेरा अंतर्गत नन्ही टेहरी लुड़ियाखेरा में 19वर्षीय युवक लखन रैकवार का शव आज सुबह  संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर मिला,। आपको बता दें कि लखन रैकवार शनिवार को अपने खेत पर गया था ,देर रात जब लखन घर पर नहीं लौटा तो उसके दादा द्वारा कई बार फ़ोन लगाने पर उसका फोन रिसीव नहीं हुआ ।

युवक के दादा ने बताया कि जैसे तैसे रात बिताई और अल सुबह उसे तलाशने निकल गये जैसे ही वह ढूंढ़ते ढूंढ़ते अपने खेत पर पहुंचे तो खेत पर भी लखन नहीं मिला। खेत पर बहुत ढूंढ़ने के बाद जब आसपास तलाश की गई तो थोड़ी दूर लखन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा था,गले में रस्सी और रस्सी से एक छोटी सी लकड़ी लिपटी हुई थी। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सी एच सी सेंटर बड़ागांव (धसान) भेज दिया है।
गौरतलब है कि युवक का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई है
जहां लोगों द्वारा तरह तरह की चर्चाएं की जा रही हैं ,
वहीं युवक के परिजनों द्वारा पड़ोस में ही खेती करने वाले कृषक पर हत्या करने का संदेह जताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति