महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश फिर हो सकता है शुरू

 उज्जैन
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के गर्भगृह में एक बार फिर भक्तों का प्रवेश शुरू हो सकता है। 19 सितंबर के बाद होने वाली मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में गर्भगृह में प्रवेश शुरू करने को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा। समिति सदस्य इस पर चर्चा करेंगे।

प्रवेश शुरू करने को लेकर अंतिम निर्णय प्रबंध समिति का रहेगा। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बीते दो साल से सामान्य दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद है। केवल मंत्री, सांसद व विभिन्न अखाड़े के महामंडलेश्वर को विशेष अनुमति पर गर्भगृह में प्रवेश दिया जा रहा है।
आम दर्शनार्थी मांग रहे गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति

बीते दिनों उज्जैन उत्तर विधानसभा से भाजपा के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने अपने जन्मदिन पर गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद आम दर्शनार्थी भी गर्भगृह में प्रवेश शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

मंदिर समिति के तीन में से दो सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु व पं. राम पुजारी भी गर्भगृह में प्रवेश शुरू करने के पक्ष में है। बताया जाता है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 सितंबर को महाकाल दर्शन करेंगी। इसके बाद प्रबंध समिति की बैठक होगी।

सीटों की संख्या तय होगी

सूत्र बताते हैं गर्भगृह में प्रवेश शुरू करने को लेकर आंतरिक तैयारी शुरू हो गई है। इसमें शनिवार, रविवार व सोमवार को भीड़ वाले दिनों को छोड़कर सप्ताह के शेष चार दिन प्रवेश शुरू करने को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें अग्रिम बुकिंग के आधार पर निर्धारित भेंट राशि का प्रविधान रखा जाएगा।

सामान्य दर्शनार्थियों को भी गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल के जलाभिषेक का अवसर मिल सके, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। प्रबंध समिति के निर्णय के बाद प्रवेश शुरू करने के नियम बनेंगे।

मंदिर समिति की बैठक में होगी चर्चा

    गर्भगृह में प्रवेश शुरू होगा या नहीं, इसका निर्णय मंदिर प्रबंध समिति करेगी लेकिन 19 सितंबर के बाद होने वाली प्रबंध समिति की बैठक में इस विषय पर चर्चा अवश्य होगी। प्रबंध समिति अगर प्रवेश शुरू करने का निर्णय लेती है, तो प्रवेश के नियम बनाए जाएंगे। – गणेश कुमार धाकड़, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर

भस्म आरती के नाम पर ठगे चार हजार रुपये

श्री महाकालेश्वर भगवान की तड़के होने वाली भस्म आरती के नाम पर लोगों से ठगी जारी है। रविवार को दर्शन के लिए आए आगरा के मेडिकल रिप्रेजेंटिव सोहन प्रकाश उपाध्याय निवासी टिकैतपुरा आगरा के साथ चार हजार रुपये की ठगी हो गई। सोमवार सुबह सोहन ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने देर शाम को ई रिक्शा चालक अर्जुन जाट व फूल-प्रसाद दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति