MP में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 29 आईएएस और 20 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

भोपाल
मध्यप्रदेश में डॉ मोहन यादव की सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। बड़े पैमाने पर आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज सोमवार की शाम इस संबंध में आदेश जारी किया है।

मंदसौर, धार, डींडोरी, सीधी, खंडवा, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा और शहडोल जिला पंचायत में नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नियुक्त किया गया है। अपर सचिव कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर अमित तोमर को तैनात किया गया है। कई जिलों के अपर कलेक्टर भी बदले गए हैं।

हिमांशु जैन (2020), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), लखनादौन, जिला सिवनी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, शिवपुरी बनाया गया है। साथ हीअभिषेक सराफ (2020), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सेंधवा, जिला बड़वानी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बालाघाट बनाया गया है। वहीं अनिल कुमार राठौर (2020), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पेटलावद, जिला झाबुआ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डिंडोरी बनाया गया है। इसके अलावा 2020 बैच के IAS अधिकारी अंशुमन राज जो SDM नरसिंहगढ़ थे उनकी नवीन पदस्थापन करते हुए राज्य सरकार ने उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सीधी बनाया है। प्रखर सिंह (2020), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), राजनगर, जिला छतरपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, अलीराजपुर बनाया है। इसके अलावा विवेक के.व्ही. (2020), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बैहर, जिला बालाघाट को नई जिम्मेदारी देते हुए सीईओ जिला पंचायत सागर का दायित्व सौंपा है। अग्रिम कुमार (2020), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कसरावद, जिला खरगौन जी नई पदस्थापना करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, छिंदवाड़ा बनाया गया है। वहीं 2020 बैच की IAS आर. अंजली (2020), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), राघोगढ़, जिला गुना को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, शहडोल बनाया गया है।

इसके अलावा सरिता बाला ओम प्रजापति को जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी), भोपाल का संचालक बनाया गया है। जमुना भिड़े को उप सचिव उद्यनिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग पद पर तैनात किया गया है। अर्थ जैन को अलीराजपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जोबट पद पर तैनात किया गया है।अनीशा श्रीवास्तव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिपरिया नर्मदा पुरम पद पर नियुक्त किया गया है। विशाल धाकड़ को धार जिला सहायक कलेक्टर के पद से हटाकर वन विभाग अपर सचिव पद पर तैनात किया गया है। छतरपुर जिला सहायक कलेक्टर कार्तिकेय जायसवाल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अपर सचिव पद पर तैनात किया गया है। बिछिया जिला मंडला अनुविभागीय धिकारी (राजस्व) के पद पर सोनाली देव को तैनात किया गया है।

सिद्धार्थ जैन को भोपाल जिला अपर कलेक्टर, रोहित सिसोनिया को इंदौर नगर पालिका निगम का अपर आयुक्त, कुमार सत्यम को ग्वालियर का अपर कलेक्टर और ज्योति शर्मा को इंदौर अपर कलेक्टर बनाया गया है। मुख्यमंत्री उपसचिव पद पर संदीप केरकेट्टा को तैनात किया गया है। राजेश कुमार को जैन को मंदसौर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। अभिषेक चौधरी को धार जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डॉ नागार्जुन बी गौड़ा को खंडवा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी और प्रखर सिंह को अलीराजपुर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

वहीं प्रदेश में 20 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली है। डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, अपर आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। भास्कर गोयल को प्रभारी डिप्टी कलेक्टरझाबुआ बनाया गया है। खरगोन संयुक्त कलेक्टर पर सत्यनारायण दरें होंगे। कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग उप सचिव पद की जिम्मेदारी अरुण कुमार सिंह को सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग उप सचिव पद पर जयेन्द्र कुमार विजयवत को तैनात किया गया है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति