छत्तीसगढ़-सुकमा में तूफानी बारिश से गिरे पेड़ और हुआ जलभराव

सुकमा.

सुकमा जिले में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित होता नजर आ रहा है। जहां चारों तरफ जलभराव की स्थिति नजर आ रही है। मुख्य मार्ग से लेकर तीन राज्यों से सुकमा जिले का कटाव हो चुका है। वहीं तेज आंधी की वजह से कहीं मकान के ऊपर पेड़ गिर गए तो कहीं सड़क के ऊपर पेड़ गिरने से कई घंटों तक लंबा जाम देखने को मिला।

सुकमा जिले के कोण्टा के पास एक मकान में विशाल पेड़ गिर गया। इस दौरान मकान में कुछ लोग भी मौजूद थे। जिनमें से एक युवक को हल्की चोट आई है। वहीं मकान और मकान में रखा सामान बर्बाद हो गया। हालांकि, इस घटना में परिवार बाल-बाल बच्च गया तो वही चिंगावरम के पास एक विशाल पेड़ सड़क के ऊपर गिरने की वजह से दंतेवाड़ा से सुकमा का आवागमन चार घंटे तक प्रभावित रहा। इसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ की दखल हुई। जवानों ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। तब जाकर आवागमन दुरुस्त हुआ।
इधर सुकमा जिला प्रशासन निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित ठिकानों में शिफ्ट करने में जुटा हुआ है। जिले भर में तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में लाया गया। वहीं 10 सितंबर को भी जिले भर में स्कूलों के अवकाश की घोषणा जिला शिक्षा अधिकारी ने कर दी है। जिला प्रशासन ने कोण्टा और जिले भर के निचले इलाकों में बाढ़ की पूरी संभावना जताई है और लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। प्रशासन ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटे में जिले के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति देखने को मिल सकती है।

जानिए जिले में कहां कैसी स्थिति
पिछले 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश से सुकमा जिले का ओडिशा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तीनों राज्यों से कटाव देखने को मिला है। सुकमा के झापरा पुल के ऊपर से पानी बहने की वजह से ओडिशा से सीधा आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं इंजरम ,एर्राबोर, दुब्बाटोटा के पास पानी भरने की वजह से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों से भी जिले का कटाव देखने को मिला है। वही फिलहाल की स्थिति में अंदरूनी इलाकों की अगर बात की जाए तो 100 से अधिक गांव टापू में तब्दील हो चुके हैं। जिनका जिला मुख्यालय से सीधा कटाव है। इधर जाकर गुंडा मार्ग पर मुकर्रम पुल और मल्लबाग पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। कोटा के वार्ड क्रमांक 13 14 और 15 में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जिसको देखते हुए कोटा में राहत शिविर में प्रशासन के द्वारा लोगों की शिफ्टिंग का इंतजाम किया गया है। नगर पंचायत दोरनापाल में भी वार्ड क्रमांक 10 ,5 के लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया जा सकता है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति