छत्तीसगढ़-कांकेर में बाढ़ में बोलेरो फंसने पर नगर पंचायत अध्यक्ष संग अन्य का किया रेस्क्यू

कांकेर.

कांकेर जिले में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच अन्तागढ़ नगरपंचायत अध्यक्ष की बोलेरो वाहन नदी में बह गई है। गाड़ी में चार लोग सवार थे। भाजपा सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होने अन्तागढ़ से पखांजुर जा रहे थे। इसी दौरान परतापुर के पास स्थित महला नदी में गाड़ी निकलाने के दौरान गाड़ी बह गई।

किसी तरह नाग और साथियों ने पेड़ के सहारे उफनती बाढ़ में फंस गए। स्थानीय पुलिस प्रशासन को जानकरी होने के बाद नाग और उनके साथियों को दो घंटे बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला। पखांजुर एडिशनल एसपी ने बताया कि अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष  राधेलाल नाग अपने ड्राइवर तरुण उपेंडी के साथ अंतागढ़ से कोइलीबेडा होते हुए पखांजूर आ रहे थे। अत्यधिक बारिश होने के कारण क्षेत्र के सभी नदी-नाले उफान पर चल रहे थे। महला बीएसएफ 47 कैंप के नजदीक नाले में बाढ़ की स्थिति थी पुल से करीब दो फीट ऊपर पानी चल रहा था। जिसमें राधेलाल नाग की गाड़ी बह गई। उनका ड्राइवर तरुण किसी तरह गाड़ी से बाहर निकले और 100 मीटर दूर बहते हुए पेड़ और झाड़ियों को पकड़कर बचाने के लिए आवाज दे रहे थे। जिस पर बीएसएफ 47 बीएन के टू आई सी ए.के.पांडे के निर्देश पर माहला बीएसएफ कैंप के असिटेंट कमांडेंट प्रेम कुमार गुर्जर अपनी टीम लेकर उनके बचाव हेतु मौके पर पहुंचे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। परतापुर रेस्क्यू टीम और बचाव सामग्री रस्सा आदि लेकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से रस्सा पार्टी द्वारा राधेलाल नाग और ड्राइवर तरुण उपेंडी को रेस्क्यू कर किनारे पर सुरक्षित लाया गया। मौके पर विधायक अंतागढ़ शविक्रम उसेंडी भी मौजूद थे। उन्होंने पूरी रेस्क्यू टीम को बधाई दी। राधेलाल और उनके ड्राइवर को उचित चिकित्सा हेतु बीएसएफ 47 बीएन के एंबुलेंस द्वारा पखांजूर हॉस्पिटल लाया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति