रैना, हरभजन और ड्वेन ब्रावो खेलेंगे यूएस मास्टर्स टी10 सीजन 2

लॉडरहिल
यूएस मास्टर्स टी-10 के दूसरे सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने अपनी टीमें चुन ली हैं जिनमें ड्वेन ब्रावो, सुरेश रैना, शोएब मलिक, मिस्बाह उल हक, जेम्स नीशम, एंजेलो परेरा और आरोन फिंच जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो शीर्ष पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। टूर्नामेंट में 60 स्थानों के लिए, यूएस मास्टर्स टी 10 के सीजन 2 के लिए प्लेयर ड्राफ्ट के लिए 500 से अधिक क्रिकेटरों ने रजिस्टर किया।

कैलिफोर्निया बोल्ट्स ने प्लेयर ड्राफ्ट में जेम्स नीशम (न्यूजीलैंड), लियाम प्लंकेट (इंग्लैंड: प्लेटिनम ग्रेड), कॉलिन डी ग्रैंडहोम (न्यूजीलैंड: ग्लोबल सुपरस्टार), शेहान जयसूर्या (श्रीलंका), बिपुल शर्मा (भारत) और लाहिरू मिलंथा (यूएसए) के साथ पहले ही हस्ताक्षर कर लिए थे।

उन्होंने मुनाफ पटेल (भारत), मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड), मनप्रीत गोनी (भारत), समीउल्लाह शिनवारी (अफगानिस्तान), जॉन-रस जग्गेसर (वेस्टइंडीज), देवेंद्र बिशू (वेस्टइंडीज), क्रिस बेंजामिन (दक्षिण अफ्रीका), मयंक तेहलान (भारत), हुसैन तलत (पाकिस्तान), केसरिक विलियम्स (वेस्टइंडीज) और धम्मिका प्रसाद (श्रीलंका) को टीम में शामिल किया।

डेट्रॉइट फाल्कन्स ने तिषारा परेरा, अब्दुर रज्जाक (पाकिस्तान: प्लेटिनम ग्रेड), आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया: ग्लोबल सुपरस्टार), डेविड मलान (इंग्लैंड), रयाद एमरिट (वेस्टइंडीज) और एंजेलो परेरा (श्रीलंका) को सीधे तौर पर अपने साथ जोड़ा। इस तरह अन्य टीमों ने भी अपनी लिस्ट जारी की।

टी टेन ग्लोबल स्पोर्ट्स के संस्थापक और अध्यक्ष नवाब शाजी उल मुल्क ने कहा, “अमेरिका में क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है। हम इस विशेष यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं। इस साल आईसीसी टी20 विश्व कप ने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला। हम उस गति को बनाए रखना और इसे आगे ले जाना चाहते हैं। “यूएस मास्टर्स के दूसरे सीजन के साथ हमारा लक्ष्य प्रशंसकों को और अधिक यादगार मुकाबले प्रदान करना और अमेरिका जैसे गैर-पारंपरिक मार्केट में क्रिकेट के विकास में तेजी लाने में मदद करना है।”

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति