Punjab की जनता के लिए राहत भरी खबर, इस योजना को मिली हरी झंडी

 पटियाला
 Punjab के लोगों का पानी की समस्या का जल्द ही समाधान होने जा रहा है, जिसके लिए जल संसाधन ने पंजाब के जिलों से जमीन के रिकार्ड मांगे हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब की 3 जिलों पटियाला, रूपनगर व मोहाली में पानी की किल्लत आने वाले समय में दूर हो जाएगी, जिसके हल के लिए सरकार ने मालवा नहर के साथ दशमेश नहर बनाने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

इस प्रोजेक्ट को लेकर सरकार ने उक्त तीनों जिलों के 58 गांवों से जमीन का रिकार्ड मांगा है, जिसके लिए नहर पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। गौरतलब है कि ये नहर पहले मोहाली शहर के गांवों से होकर गुजरनी थी और अब बनूड़ के नजदीक के गावों के रिकार्ड तलब किए हैं। दशमेश नहर का मुद्दा पंजाब विधानसभा में भी उठाया जा चुका है। होशियारपुर के उपमंडल के अधिकारी द्वारा पत्र जारी किया गया, जिसके बाद इस प्रक्रिया को शुरू किया गया है। आपको बता दें कि डेरा बस्सी से सटे करीब 50 गांव हर साल सूखे के मार झेलते हैं। जहां फसले तो प्रभावति होती ही हैं और लोगों को तो पीने के पानी की भी समस्या आती है।

गौरतलब है कि1989-90 में नहर योजना बनी थी। पटियाला, फतेहगढ़ साहिब व मोहाली जिलों की 3.21 लाख एकड़ जमीन को सिचाईं के लिए 900 क्यूसेक पानी उपलब्ध करवाने की योजना के तहत 24 हजार से 40 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इस योजना को नया नाम दशमेश नहर देने के लिए केंद्रीय जल आयोग भेजा गया था, जिसे खारिज कर दिया गया। पंजाब में पानी का स्तर 600 फीट नीचे जाने के बाद, अब इस योजना को फिर से शुरू किया जा रहा है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति