राजधानी के बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में बारिश, कोलार और कलियासोत डैम के गेट खुले, पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट

 

भोपाल
 मध्य प्रदेश में सितंबर का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। अगले 2 दिन पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल में देर रात से हो रही बारिश के बाद मंगलवार सुबह कलियासोत डैम का एक गेट और कोलार डैम के दो गेट खोल दिए गए। सीहोर में तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया।

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में पांढुर्णा और मंडला में आकाशीय बिजली चमकने के साथ अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर के अमरकंटक में भारी बारिश की संभावना है। भोपाल, विदिशा में मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

रायसेन जिले के सांची और भीमबेटका, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, नरसिंहपुर, बैतूल, सागर, दमोह, जबलपुर, शहडोल, कटनी, उमरिया, छतरपुर के खजुराहो, पन्ना, खरगोन के महेश्वर, धार के मांडू , सतना के चित्रकूट, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, निवाड़ी के ओरछा, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, देवास, इंदौर में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। रतलाम, खंडवा के ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, बड़वानी के बावनगजा, अलीराजपुर, झाबुआ, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर में भी बारिश होगी।

जुलाई और अगस्त के बाद सितंबर में भी प्रदेश के बड़े डैम छलक उठे। भोपाल के 4 डैम- कोलार, कलियासोत, केरवा और भदभदा के गेट खुले रहे। नर्मदापुरम के तवा डैम समेत बाणसागर, कुंडालिया, बरगी, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, जोहिला, पारसडोह, चंदौरा, कुंडालिया में भी पानी बढ़ा। आने वाले 4 दिन तक तेज बारिश होने से डैम के गेट फिर से खुल जाएंगे।

भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है। यह आंकड़ा इससे 17% पानी ज्यादा गिर चुका है। यानी, अब तक सीजन की 117% बारिश हो चुकी है। अगले चार दिन जो बारिश होगी, वह भी बोनस के रूप में ही रहेगी। सितंबर में अच्छी बारिश होती है। 65 साल पहले वर्ष 1961 में पूरे महीने 30.2 इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है। अबकी बार भी सितंबर की शुरुआत तेज बारिश से हुई है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति