भारतीय चुनौती के लिए तैयार हैं बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा

ढाका
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 2-0 की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा की निगाहें अब भारत के खिलाफ होने वाली श्रृंखला पर लगी हैं। यह 21 वर्षीय तेज गेंदबाज निरंतर 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम है। पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 44 रन देकर चार विकेट लेकर अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज कराई थी।

बांग्लादेश क्रिकेट ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें राणा ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से हम भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। हमने अभ्यास शुरू कर दिया है। हम जितना अधिक अभ्यास करेंगे उतना अधिक हम मैच के लिए तैयार रहेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ भारत की टीम बहुत अच्छी है लेकिन जो टीम अच्छा खेल दिखाएगी उसे जीत मिलेगी।’’

राणा ने इस साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और इस मैच में उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार निकाल कर लोगों का ध्यान खींचा था। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। राणा ने कहा, ‘‘पाकिस्तान दौरे पर जाने से पहले मैंने कहा था कि मैं अपने देश के लिए कुछ हासिल करना चाहता हूं और मुझे खुशी है कि मुझसे जो उम्मीद की गई थी उस पर मैं खरा उतरा।’’

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा जहां की पिच से उछाल मिलने की उम्मीद है। राणा से पूछा गया कि वह क्या फिर से 152 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं, उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। रफ्तार को लेकर आप हमेशा भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं। यह लय पर निर्भर करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कोई गति तय नहीं की है। मैं केवल टीम की रणनीति पर अमल करने की कोशिश करता हूं। मेरे दोस्त और मेरे गांव के लोग मेरे प्रदर्शन से वास्तव में बहुत खुश हैं।’’

राणा ने कहा, ‘‘मैं किसी की तरह नहीं बनना चाहता हूं और अपनी अलग पहचान बनाना चाहता हूं। मैं बांग्लादेश का नाहिद राणा के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहता हूं। मैं किसी खास गेंदबाज का अनुसरण नहीं करता हूं। मैंने प्रत्येक से कुछ ना कुछ सीखा है।’’

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति