शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स ने लगाई 360 अंकों की छलांग, निफ्टी 25000 अंक के पार हुआ बंद

मुंबई
शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 361.75 अंक की छलांग के साथ 81,921.29 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की बात करें तो 104.70 अंक के लाभ से 25,041.10 अंक पर ठहरा। शेयर मार्केट में बंपर उछाल नजर आ रहा है। भारती एयरटेल, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, अेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाइटन, टीसीएस, अडानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, एएंडटी, जेएसडब्ल्यू स्टील में शानदार तेजी के दम पर आज सेंसेक्स उड़ान भर रहा है। निफ्टी भी 178 अंकों की उछाल के साथ 25114 के लेचल पर पहुंच गया है। निफ्टी टॉप गेनर्स में दिविस लैब 4 फीसद ऊपर 5382.65 रुपये पर पहुंच गया है। एलटीआईमाइंडट्री भी 3.78 पर्सेंट ऊपर है। इन्फोसिस 2.07 पर्सेंट ऊपर है। टेक महिंद्रा 1.98 पर्सेंट ऊपर 1610.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

शेयर मार्केट तेजी की पटरी पर दौड़ पड़ा है। सेंसेक्स 82000 के पार पहुंच गया जबकि, निफ्टी 25100 के करीब पहुंच गया है। सेंसेक्स 557 अंकों की बंपर उछाल के साथ 82116 के लेवल पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 167.50 अंकों की तेजी के साथ 25,103.90 पर पहुंच गया है। शेयर मार्केट शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद एक बार फिर पटरी पर लौट आया है। इन्फोसिस, एयरटेल, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया, टाइटन और एनटीपीसी के दम पर सेंसेक्स एक बार फिर 81800 के पार पहुंच गया है। एक समय यह 81445 पर आ गया था। वहीं निफ्टी89 अंक ऊपर 25025 पर पहुंच गया है।

शेयर मार्केट अच्छी शुरुआत के बाद अब शुरुआती बढ़त गंवा दिया है। सेंसेक्स महज 18 अंक ऊपर 81578 पर है। जबकि, निफ्टी 14 अंकों की बढ़त के साथ 24950 के लेवल पर है। निफ्टी 50 पर दबाव बढ़ाने वाले शेयरों में ओएनजीसी, जिसमें 2.91 पर्सेंट की गिरावट है, टेक महिंद्रा, जिसमें 2.48 पर्सेंट की गिरावट है प्रमुख हैं। इनके अलावा बीपीसीएल, टाटा स्टील और हिन्डाल्कों हैं, जिनमें एक फीसद से अधिक का नुकसान नजर आ रहा है।

शेयर मार्केट की शुरुआत आज मंगलमय रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार 10 सितंबर को 209 अंकों की बढ़त के साथ 81768 के लेवल पर खुला। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 63 अंकों की बढ़त के साथ 24999 के लेवल के साथ आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की।

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति