राजस्थान-झुंझुनू कलेक्टर ने जिला स्तरीय बैठक में दिए जनहितों के लिए तत्पर रहने के निर्देश

झुंझुनू.

नियुक्ति के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पहली बैठक में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने कहा कि अधिकारियों को आमजन के हित में राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्य करना चाहिए। वे सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति के बाद जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ पहली बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जिले में स्थिति की विस्तार से जानकारी लेते हुए जिला स्तरीय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में या किसी समस्या में राज्य स्तर पर कोई परेशानी आए तो उन्हें अवगत करवाएं, वे अवश्य समाधान करवाएंगे। जिला कलेक्टर मीणा ने टीमवर्क पर जोर देते हुए पिछले दिनों बिजली करंट से हुई मौत पर मुआवजे के मामलों में एवीवीएनएल एसई महेश टीबड़ा को संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जिले में चिकित्सा, पेयजल, शिक्षा, बिजली, कृषि सहित सभी विभागों की प्रगति बारे में जानकारी ली। बैठक में उन्होंने जिला खेल अधिकारी राजेश ओला को जिले में खेल को बढ़ावा देने एवं नए खिलाड़ियों की पहचान कर प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल को जिले में ई-मित्रों की संख्या बढ़ाने एवं उनकी ट्रेनिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चल रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। खनन विभाग के अधिकारियों को अवैध खनन की निगरानी व माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के भी संबंध में भी उन्होंने बात की और सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरीया सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिला कलेक्टर रामावतार मीना ने विभिन्न योजनाओं की बारे में धरातल के स्तर पर अपने अनुभव बताते हुए प्रेक्टिकल अप्रोच दिखाई। बैठक में कई दफा उन्होंने लाभार्थियों को योजनाओं के लाभ क्यों नहीं मिल पाते, इसके लूप होल बताते हुए उन्हें दूर करने के निर्देश दिए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति