महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने थाने में चढ़वाई बोतल, बीमारी के बाद भी नहीं ली छुट्‌टी

अहमदाबाद
 सरकारी और प्राइवेट नौकरी में बीमारी का बहाना बनाकर छुट्‌टी लेना सबसे आसान तरीका है, लेकिन सूरत में एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने अपनी ड्यूटी को लेकर नई मिसाल पेश की है। महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने सतत चार दिन से बीमार होने के बाद भी छुट्‌टी नहीं और पुलिस स्टेशन में चिकित्सक को बुलाकर मेडिकल सहायता ली। इस दौरान जब चिकित्सक ने बाेतल चढ़ाने के लिए कहा तो पुलिस इंस्पेक्टर ने थाने में ड्रिप लगाने की कहा है। महिला इंस्पेक्टर के बीमार होने के बाद ड्यूटी पर मौजूद रहे के लिए सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। यह वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है।

कौन हैं ये लेडी इंस्टेक्टर?
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो सूरत शहर के वारछा एरिया में आने वाले सरथणा पुलिस स्टेशन का है। पुलिस इंस्पेक्टर पुलिस इंस्पेक्टर मिनाबा झाला चार दिन से बीमार होने के बावजूद भी अपनी ड्यूटी को नहीं छोड़ी। थाने में इस दौरान पहुंचे फरियादियों ने जब इंस्पेक्टर के इस समर्पण को देखा तो वीडियो बना लिया। अब ये वीडियो वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स लिखा है कि ऐसे में जब राज्य में शिक्षकों के ड्यूटी से गायब होने के मामले सुर्खियों में हैं तब मिनाबा ने एक अलग मिसाल पेश की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
यूजर्स ने लिखा है कि गुजरात पुलिस के ऐसे निष्ठावान पुलिसकर्मियों की ही जरूरत है, हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया और लिखा है कि मिनाबा की निष्ठा को सलाम है। लेकिन ये तरीका ना तो खुद के लिए सही है और न ही ऑफिस के लिए। लंबे समय तक ऐसी हालत में काम करने से काम की गुणवत्ता और स्वास्थ्य दोनो पे प्रभाव पड़ेगा। बाकी सारे कर्मचारी खुद का काम छोड़ के मिनाबा की सेवा में और रील बनाने में व्यस्त रहेंगे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति