सीएम साय और स्पीकर डॉ. सिंह ने भाजपा कार्यकर्ता तीर्थयात्रा के लिए किया रवाना

रायपुर

राजधानी से लगे धरसींवा मंडल के करीब 600 भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अयोध्या, बनारस, चित्रकूट, प्रयागराज व मैहर तीर्थ यात्रा के लिए सीएम विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. करीब 12 एसी बसों और 7 इनोवा कारों से सभी भाजपाई सात दिवसीय प्रवास के लिए नितिन अग्रवाल के नेतृत्व में रवाना हुए.

राजधानी के विधानसभा के करीब शीतलबाड़ी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, श्याम नारंग, अनिल अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत समेत बीजेपी नेताओं ने बसों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सभी लोग तीर्थ यात्रा में जा रहे हैं.आप सभी लोगों को प्रणाम है. लोकसभा और विधानसभा चुनाव में धरसीवां के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम किया सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन है. तीर्थ यात्रा की शुरुआत डॉ. रमन सिंह ने की थी. लाखों लोगों ने उस समय तीर्थ यात्रा किए.

रामलीला दर्शन योजना के नाम से आगे बढ़ाने का काम हम लोग कर रहे हैं. सभी यात्रियों को शुभकामनाएं और बधाई सभी देवभूमि में जाकर छत्तीसगढ़ में सुख, शांति और समृद्धि आए इसकी सभी लोगों को कामना करना है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति