लाइफ एंड लिविंग इज ब्यूटीफुल” का दिया संदेश, आत्माहत्या के विरुद्ध दिया संदेश

भोपाल

लाइफ एंड लिविंग इज ब्यूटीफुल" का संदेश दिया, मनोविज्ञान विभाग ने शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या महाविद्यालय में 10 सितंबर 2024  को आत्माहत्या के विरुद्ध संदेश देते हुए  कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम के संरक्षक  एवं मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ आर. के .अग्रवाल , श्रीमती शिविका शरद अध्यक्ष शिविनीता एनजीओ की उपस्थिति  में डॉ.अनीता पूरी सिंह विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान की अध्यक्षता में  कार्यक्रम  का आयोजन व संचालन किया गया।

मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं द्वारा पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता और ह्यूमन चैन बनाकर जीवन की खूबसूरती का आह्वान समस्त विद्यार्थियों के बीच किया।  पोस्टर निर्माण  प्रतियोगिता में विभाग की छात्राओ द्वारा "आत्माहत्या के विरुद्ध "लाइफ एंड लिविंग इज ब्यूटीफुल विषय पर जीवन के अनेक रंगों को कागज़ पर उकेरा और जीवन की खूबसूरती को दिखाया। शिविका शरद  ने आत्महत्या के ख्यालों से बचने के सुझाव दिये, वही डॉ.अनीता पूरी सिंह ने विभिन्न आयु वर्ग के व्यक्ति में अलग- अलग लक्षणों को समझने तथा  रोकथाम व बचाव का तरीका बताया साथ ही जीवन के हर पल को खूबसूरती से जीने की सिख दी।

तत्पश्चात महाविद्यालय प्रांगण में महाविद्यालय की विभिन्न छात्राओ ने सहभागिता की और सकारात्मक जीवन की प्रेरणा देने वाले गीतों को गाया और साथ ही ह्यूमन चैन बनाकर  अच्छी – बुरी परिस्थिति में एक दूसरे का साथ देने  का संदेश दिया । डॉ. अनिता पूरी सिंह ने अपने संबोधन में कहा की यदि छात्रा अपने परिसर में किसी भी ऐसे व्यक्ति को पाती है जिसमे आत्महत्या के विचार के लक्षण दिखे उसे हेल्पलाइन का नंबर दे ताकि आवश्यकता होने पर व्यक्ति संपर्क कर अपना जीवन बचा सके।

प्राचार्य डॉ. आर का अग्रवाल का समभाव युक्त व्यक्तित्व  छात्राओं  को साकारात्मक प्रेरणा  प्रदान करता है तथा उन्होंने छात्राओं को शुभ कामनायें प्रदान की।डॉ.सविता भार्गव के विशेष सहयोग मे कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियां संपन्न की गई।कार्यक्रम में विभाग कि प्राध्यापक डॉ. जमाल अख़्तर, डॉ. साधना शर्मा श्रीमती चंदा भारती का सहयोग एवं महाविद्यालय की अन्य प्राध्यापक डॉ. सीमा रायजादा  की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभाग की छात्राओं विधि नारोलिया एवं  शीतल द्वारा किया गया।*

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति