राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में नीलिया महादेव कुंड में डूबा युवक

चित्तौड़गढ़.

जिले के बस्सी थाना क्षेत्र के नीलिया महादेव में अपने दोस्तों के साथ नहाने आया एक युवक वहां कुंड में डूब गया। युवक तैरना नहीं जानता था, इसके बाद भी पानी में उतर गया। सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोर और जिला मुख्यालय से पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने कुंड में युवक के शव की तलाश की। युवक चित्तौड़गढ़ में मकान निर्माण में मजदूरी करता है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

जानकारी में सामने आया है कि चित्तौड़गढ़ में सेंथी निवासी अजय (18) पुत्र राजेंद्र भांबी मजदूरी करता था और अपने तीन अन्य साथियों के साथ नीलिया महादेव आया था। यहां वह दोस्तों के साथ झरने के कुंड में नहाने के लिए उतर गया। इनमें से किसी को तैरना नहीं आता है, जबकि लगातार बरसात के कारण झरने का वेग तेज है और कुंड में भी पानी काफी ऊंचाई पर है। ऐसे में अजय गहराई में चला गया और तैरना नहीं जानने के कारण डूबने लगा, उसके साथी भी उसे नहीं बचा पाए। दोस्तों के चिल्लाने पर मंदिर में मौजूद लोगों ने बस्सी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। स्थानीय गोताखोर भी बुलाए गए लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया। बाद में चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय से सिविल डिफेंस की टीम ने भी कुंड में युवक की तलाश की। दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने इसे बस्सी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। बस्सी पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं। पिता के आने बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति