हरियाणा चुनावों के लिए BJP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब दो सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान करना बाकी

नई दिल्ली
हरियाणा विधान सभा चुनावों के लिए राज्य की सत्ताधारी BJP ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। भाजपा ने पहली सूची में 67 उम्मीदवारों का एलान किया था। अब दो सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान करना बाकी रह गया है। माना जा रहा था कि पार्टी आज शेष बची सभी 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

नई लिस्ट में पार्टी ने नारायणगढ़ से पवन सैनी को उतारा है, जबकि गन्नौर से देवेंद्र कौशिक को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने जुलाना में कांग्रेस की उम्मीदवार और ओलंपियन विनेश फोगाट के सामने कैप्टन योगेश बैरागी को उतारा है। दूसरी तरफ, पार्टी ने शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा और जन स्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल का टिकट काट दिया है। सीमा त्रिखा फिलहाल बड़खल से विधायक हैं, जबकि बनवारी लाल बावल सुरक्षित सीट से विधायक हैं।

इनके अलावा भाजपा ने पूंडरी से सतपाल जांबा, राई से कृष्णा गहलावत, असंध से योगेंद्र राणा, बरौदा से प्रदीप सांगवान, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, डबवाली से बलदेव सिंह मंगियाना, रोहतक से मनीष ग्रोवर, ऐलनाबाद से अमीर चंद मेहता, नारनौल से ओम प्रकाश यादव, बावल से कृष्ण कुमार, पटौदी से बिमला चौधरी, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद, नूंह से संजय सिंह, पुन्हाना से एजाज खान, हथिन से मनोज रावत, होडल से हरिंदर सिंह रामरतन, बड़खल से धनेश अधलखा को टिकट दिया है।

पार्टी ने पिहोवा से कैंडिडेट बदल दिया है। अब वहां से जयभगवान शर्मा को टिकट दिया गया है। इससे पहले पहली लिस्ट में पिहोवा से कवलजीत सिंह अजराना को उम्मीदवार बनाया गया था लेकिन कड़े विरोध के चलते कवलजीत सिंह अजराना ने मैदान छोड़ दिया। मंगलवार को ही अजराना ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इस बाबत जानकारी दी थी। बता दें कि 12 सितंबर नामांकन का आखिरी तारीख है। 5 अक्टूबर को राज्य की सभी 90 विधान सभा सीटों पर वोटिंग होनी है, जबकि नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति