क्या चाय भी बढ़ा सकता है आपका कोलेस्ट्रॉल? जानिए इसका असर

आजकल यह चलन बन गया है कि लोग सुबह उठते ही चाय और कॉफी पी लेते हैं, इसके बिना उनके सुबह की शुरुआत नहीं होती है। कई लोगों ने चाय और कॉफी का सेवन अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। कई लोगों को चाय पीने की इतनी आदत हो गई है कि उनका दिन बिना चाय पिए शुरू ही नहीं होता, कई बार तो चाय नहीं पीने की वजह से उनके सिर में दर्द और सुस्ती सी होने लगती है। चाय की ऐसी लत धीरे-धीरे लोगों की जिंदगी छोटी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, चाय का सेवन आपके स्वास्थ्य को बहुत प्रभावित करता है। अगर आप दिन में कई बार चाय का सेवन करते हैं तो आपको अनिद्रा, भूख न लगना और हृदय रोग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना चाय पीने से आपका कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है। चाय में मौजूद कैफीन आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाता है। अगर आप लगातार कैफीन का सेवन कर रहे हैं तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, चाय का सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। उच्च कोलेस्ट्रॉल हृदय रोगों को बढ़ावा देता है। इससे धमनियों में प्लाक जम सकता है। हृदय की मांसपेशियों में कमजोर आती है और दिल का दौरा पड़ सकता है।

कोलेस्ट्रॉल मस्तिष्क में रक्त संचार को बाधित कर सकता है, जिससे ब्रेन स्ट्रोक होने का भी खतरा बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल रक्तचाप को भी बढ़ाता है, जिससे हृदय और रक्त वाहिकाओं पर दबाव पड़ता है। उच्च कोलेस्ट्रॉल के कारण लिवर में वसा जमा हो सकती है, जिससे लीवर को नुकसान हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से चेहरे, गालों और माथे पर पीले धब्बे दिखाई देने लगते हैं। इससे पैरों में बिना किसी कारण के दर्द होने लगता है और हाथ-पैर पीले दिखने लगते हैं। इन जोखिमों से बचने के लिए स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और नियमित स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है। डॉक्टर उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले मरीजों को अपने आहार पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति