ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे सीएम सैनी, नामांकन के बाद बोले- हार की तरफ बढ़ रही कांग्रेस

कुरुक्षेत्र
लाडवा विधानसभा से नामांकन दाखिल करने के बाद केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में भाजपा के तमाम प्रत्याशी अपना नामांकन नामांकन दाखिल किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना लाडवा विधानसभा से आज नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने दावा किया कि तीसरी बार भाजपा की सरकार हरियाणा प्रदेश में आएगी क्योंकि कांग्रेस हार की तरफ बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिससे भी गठबंधन का हाथ बढ़ाती है, वही पार्टी उन्हें नकार देती है। पिहोवा विधानसभा के कैंडिडेट कंवलजीत अजराणा द्वारा टिकट वापस करने और चुनाव न लड़ने पर कहा कि उन्होंने कोई अपना व्यक्तिगत कारण बताया है और जल्दी वहां पर हम अपना दूसरा प्रत्याशी भी खड़ा कर देंगे।उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस की दुकान खाली पड़ी है इनका किसी से कोई गठबंधन नहीं होना है।

खुले मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी की तीसरी बार हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे, अगले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही होंगे। दूसरी पार्टी से आने वाले लोगों की भाजपा में शामिल होने के लिए लाइन लगी हुई है। मनोहर लाल ने कहा कि कुमारी सैलजा भी शाम तक कुछ गुल खिला सकती हैं।

नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे लाडवा ने आज आशीर्वाद दिया है। यह तो तय है हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है, इसी कड़ी को बढ़ाने के लिए 14 तारीख को देश के प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र आ रहे हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति