राजस्थान-अजमेर में एसओजी ने खंगाली कटारा की अलमारियां

अजमेर.

पेपर लीक प्रकरण की जांच को लेकर एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम ने आज अजमेर स्थित राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय पर छापेमारी की। एसओजी की टीम निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा को लेकर आयोग कार्यालय पहुंची। कटारा के चेंबर और उससे जुड़ी सभी अलमारियों की जांच-पड़ताल की गई। टीम ने कटारा के समय आयोजित सभी परीक्षाओं की पत्रावलियों को भी सर्च किया, ताकि पेपर लीक मामले में नए सुराग हाथ लग सकें।

कटारा के चेंबर की सभी अलमारियों को पहले ही सील कर अलग कक्ष में सुरक्षित रखा गया था, जिन्हें आज एसओजी की टीम ने खोला और जांच शुरू की। एसओजी के अधिकारी आयोग के पूर्व सदस्य रामूराम राईका, उनके पुत्र देवेश राईका, पुत्री शोभा राईका और बाबूलाल कटारा को भी लेकर पहुंचे। टीम ने उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण के संबंध में चारों से पूछताछ की। इसके अलावा, सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। कटारा से दो अलग-अलग चरणों में लगभग 6 घंटे तक पूछताछ की गई। आयोग कार्यवाहक अध्यक्ष कैलाश चंद मीणा और परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता शाम के समय कार्यालय से रवाना हो गए थे, लेकिन आयोग सचिव रामनिवास मेहता अंत तक मौके पर मौजूद रहे। पूछताछ के दौरान SOG को कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं, जिन्हें आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। एसओजी ने मौके से कई दस्तावेज और पत्रावलियों को भी जब्त किया है। अब इन दस्तावेजों के आधार पर जांच और तेज की जाएगी और मामले की हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। पेपर लीक मामले में एसओजी की जांच का यह कदम साफ संकेत देता है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और निष्पक्ष जांच के जरिए इस मामले के सभी पहलुओं को सामने लाया जाएगा। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज एसओजी की टीम आयोग कार्यालय पहुंची थी। जहां उन्होंने कक्ष की सीज अलमारियों की सीलो को जाँचा परखा, वही आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने कहा की अभी तक एसओजी के द्वारा आयोग के किसी भी अधिकारी का कर्मचारी से पूछताछ नहीं की है ना ही कोई पुरानी भर्तियों को लेकर के पत्रावली मांगी है । वही एसओजी की कार्रवाई में आयोग पूरी तरह से सहयोग कर रहा है। वही एसओजी की टीम बाबूलाल कटारा से लगातार पूछताछ कर रही है। वही आयोग सचिव कुछ देर के लिए कार्यालय से बाहर गए थे लेकिन पुनः कार्यालय पर पहुंचे हैं। खबर लिखे जाने तक बाबूलाल कटारा एसओजी की टीम के साथ आरपीएससी में मौजूद थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति