राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में रेलवे ट्रैक पर छोड़ी बाइक में आग लगने से ट्रेन के पहिए हुए जाम

चित्तौड़गढ़/उदयपुर.

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ रेल मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अवैध रूप से रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन को सामने देख ट्रैक पर ही बाइक छोड़ कर सवार भाग गया। इससे ट्रेन यहां बाइक से टकरा गई। बाइक इंजन के पहिए में फंस गई तथा करीब 400 मीटर तक घसीटते हुए चली गई। ट्रेन की टक्कर के बाद बाइक में भी आग लग गई। गनीमत यह रही कि ना तो इंजन में आग लगी ना ही ट्रेन पटरी से उतरी, वरना बड़ा हादसा होना हो सकता था।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ का जाप्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की है। बाइक नंबर के आधार पर मालिक की तलाश की जा रही है। रेलवे अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल मावली के सब इंस्पेक्टर दिनेश भारद्वाज ने बताया कि उदयपुर से रवाना होकर योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार दोपहर में चित्तौड़गढ़ जा रही थी। चित्तौड़गढ़ जिले में कपासन व मावली रेलवे स्टेशन के बीच में एक बाइक सवार ने अवैध रूप से रेलवे ट्रेक को पार करने का प्रयास किया। रेलवे ट्रैक पर यह बाइक लेकर पहुंचा कि उदयपुर की और से ट्रेन आ गई। ट्रेन को सामने देख कर इसके हाथ पैर फूल गए और बाइक को ट्रेक पर ही छोड़ दिया और मौके से भाग गया। तेज गति से आई ट्रेन बाइक से टकरा गई। तेज आवाज के साथ बाइक इंजन के पहिए में फंस गई। ट्रैक पर बाइक देख कर चालक ने तत्काल ब्रेक लगा दिए थे, लेकिन बाइक ट्रेन के पहिए में फंसी रही और करीब 400 मीटर तक आगे घिसटते हुए चली गई। ट्रेन रुकी और जांच की तो सामने आया कि एक बाइक पहिए में फंसी हुई है। इस पर निकट स्थित रेलवे स्टेशन पर सूचना दी गई। रेलवे ट्रेक पर जहां यह हादसा हुआ वह स्थान रेल सुरक्षा बल मावली के क्षेत्र में आता है। ऐसे में मावली आरपीएफ थाने पर सूचना दी गई। यहां से सब इंस्पेक्टर मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।

नंबर प्लेट के आधार पर इसके मालिक के बारे में पता किया जा रहा है। रेल सुरक्षा बल थाना मावली पर रेलवे अधिनियम की धारा 153, 176 147 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल बाइक सवार के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन वह सुरक्षित बताया गया है। इस हादसे के कारण यह ट्रेन करीब 15 से 20 मिनट तक मौके पर ही खड़ी रही। गौरतलब है कि इसी स्थान पर वर्ष 2014 में भी एक हादसा हुआ था। सम पार फाटक को पार करते समय एक मिनी ट्रक चपेट में आ गया, जिससे 6 जनों की मौत हुई थी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति