मध्य प्रदेश में अब गुरुग्राम की तरह एयर कार्गो चलाई जाएगी- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल

 मध्य प्रदेश में जल्द ही कारोबार को नई गति मिल सकेगी। डॉ. मोहन यादव की सरकार प्रदेश में एयर कार्गो सेवा प्रारंभ करने जा रही है। सीएम कहा कि जब गुड़गांव में एयर कार्गो सुविधा है तो एमपी में क्यों नहीं हो सकती। हम जल्द ही इसे प्रारंभ करेंगे। वे सागर के बीना में सभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  मंच से संबोधन के दौरान जहां उन्होंने बीना सहित सागर जिले को कई सौगातें दी तो वहीं उन्होंने प्रदेश में विकास के कार्यों और आगामी योजनाओं पर भी जानकारी दी।

एमपी को बंदरगाह से जोडने का प्रोजेक्ट

उन्होंने रेल लाइन से लेकर मध्य प्रदेश को बंदरगाह से जोड़ने तक की परियोजनाओं के बारे में कहा। इसी दौरान उन्होंने कहा कि हम एमपी में जल्द ही एयर कार्गो सेवा प्रारंभ करने जा रहे हैं, जिससे एमपी के उद्योग—धंधों को इसका सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने गुड़गांव सहित देश के अन्य शहरों में एयर कार्गो सेवा की जानकारी देते हुए कहा कि जब वहां हो सकता है तो हमारे यहां क्यों नहीं।

नए जिलों की लिस्ट में बीना का भी नाम
आयोग की सिफारिश पर बीना भी जिला बन सकता है। वहीं सीएम ने इस दौरान लाडली बहना योजना की किस्त के साथ ही किसान सम्मान निधि योजना की राशि भी जारी की।

विकास में आ रहीं बाधाएं होंगी दूर
बीना में रिफाइनरी स्थापित होने से यह एक महत्वपूर्ण स्थान के रूप में उभरा है। आने वाले समय में बीना क्षेत्र का भी युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सभी प्रशासनिक और सीमा संबंधी विसंगतियों को दूर करने के उद्देश्य से नया परिसीमन आयोग गठित कर जिलों और संभागों के पुनरीक्षण का दायित्व सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव को दिया गया है।

पंजाब-हरियाणा छूट जाएंगे पीछे, सागर इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव पर की बात
सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश का बुंदेलखंड में जल्द ही आइटी पार्क बनाया जाएगा। कृषि कार्य में बुंदेलखंड अब पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ देगा। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने आगामी 27 सितंबर को सागर में आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के बारे में बात करते हुए कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

इस इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में देश-विदेश के उद्योगपति शामिल होंगे और बेहतर रोजगार के अवसरों के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी सहयोगी बनेंगे। विकास का कारवां अब बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश की धरती से होकर गुजरेगा।

कमलनाथ पर किया कटाक्ष

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वे इतने बड़े हो गए थे कि अपने घर में हेलीकॉप्टर उतारने लगे थे, जबकि हमारी सरकार गरीबों के लिए एयर एम्बुलेंस लेकर आई है। सीएम सागर के बीना में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति