देश के लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, कर्मचारियों-पेंशनर्स को डियरनेस अलाउंस या महंगाई भत्ता बढ़ाने का इंतजार खत्म !

नई दिल्ली

 देश के लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को DA यानी महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार है जो अब पूरा होने वाला है. सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स को डियरनेस अलाउंस या महंगाई भत्ता बढ़कर मिलने का समय सामने दिख रहा है. मीडिया रिपोर्ट के जरिए ये खबर आई है कि आगामी एक या दो हफ्ते में इसके लिए केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने वाली है और इस डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया जाएगा.
सरकार साल में दो बार बढ़ाती है महंगाई भत्ता

जैसा कि आप जानते हैं कि केंद्र सरकार किसी भी वर्ष में दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाती है-जनवरी और जुलाई में. एक आर्थिक मीडिया चैनल और पोर्टल की ताजा रिपोर्ट के जरिए ये खबर सामने आई है और इसका मतलब है कि दीवाली से पहले ही सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशियों की रंग-बिरंगी रोशनी का इंतजाम होने जा रहा है. सरकार CPI-IW के बेस पर ही महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों को बढ़ाती है यानी डीए और डीआर की दरों में बदलाव होता है.

कितना बढ़ेगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता-4 परसेंट या 3 परसेंट-
एंप्लाइज का ये महंगाई भत्ता (CPI-IW) यानी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स के बेस पर तैयार किया जाता है. ये डीए बढ़ने के बाद लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलने वाला है. जनवरी-जुलाई के AICPI-IW डेटा के मुताबिक देखा जाए तो सरकारी कर्मचारियों का डीए 3 परसेंट बढ़ने वाला है. ये बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुलाई 2024 से लागू माना जाएगा.
किस आधार पर 3 फीसदी महंगाई भत्ता कैलकुलेट किया गया है?

जून का AICPI इंडेक्स 141.4 अंक पर आ गया है जो मई के 139.9 अंक से बढ़कर दिखा है. इसके आधार पर डियरनेस अलाउंस स्कोर 53.36 फीसदी पर आया है. पिछली बार यानी जनवरी में ये स्कोर 50.84 परसेंट पर था. ताजा CPI-IW डेटा के बाद महंगाई भत्ते (डियरनेस अलाउंस) में 3 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला लिया जा सकता है.
पिछली बार कितना बढ़ा था महंगाई भत्ता?

पिछले महंगाई भत्ते का ऐलान मार्च 2024 में किया गया था. केंद्र सरकार ने जनवरी से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) यानी डियरनेस रिलीफ दोनों को 4-4 फीसदी बढ़ाया था. उसके बाद DA और DR की दर बढ़कर 50 फीसदी से ऊपर हो चुकी है.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति