फिलीपींस राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अवर सचिव इरिनियो क्रूज एस्पिनो शामिल होंगे

भारत-फिलीपींस जेडीसीसी की बैठक आज 11 सितंबर को, रक्षा सचिव मनीला जाएंगे

फिलीपींस राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अवर सचिव इरिनियो क्रूज एस्पिनो शामिल होंगे
रक्षा सचिव दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे

नई दिल्ली
 रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने 11 सितंबर को भारत-फिलीपींस संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की पांचवीं बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए मनीला का दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान रक्षा सचिव दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। वह फिलीपींस सरकार के अन्य गणमान्य व्यक्तियों से भी मिलेंगे। बैठक की सह-अध्यक्षता फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अवर सचिव इरिनियो क्रूज एस्पिनो करेंगे। यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत और फिलीपींस राजनयिक संबंधों के 75 साल और भारत की एक्ट ईस्ट नीति के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

 दोनों देशों के बीच एक मजबूत और बहुआयामी संबंध हैं, जो रक्षा और सुरक्षा सहित कई रणनीतिक क्षेत्रों में और आगे बढ़े हैं। वे रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक-दूसरे का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।जेडीसीसी का गठन 2006 में दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन के दायरे में किया गया है। बैठक का चौथा संस्करण मार्च, 2023 में नई दिल्ली में संयुक्त सचिव स्तर पर आयोजित किया गया था। पांचवें संस्करण में सह-अध्यक्ष को सचिव स्तर पर पदोन्नत किया गया। इसीलिए रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए मनीला का दौरा करने जा रहे हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति