अमेरिका के मुख्य भूभाग को निशाना बनाने में सक्षम है हम : किम जोंग

सियोल
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ युद्ध के लिए अपनी परमाणु शक्ति को पूरी तरह तैयार करने के प्रयासों को दोगुना करने का संकल्प लिया है। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

उत्तर कोरिया ने एक नए ‘प्लेटफार्म’ का खुलासा किया है, जो संभवतः अमेरिका के मुख्य भूभाग को निशाना बनाने में सक्षम अधिक शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय ‘बैलिस्टिक मिसाइलों’ को दागने के लिए बनाया गया है।

किम की यह धमकी ऐसे समय में आई हैं जब बाहरी विशेषज्ञों का मानना है कि नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले किम उकसावे के तौर पर हथियारों का परीक्षण करेंगे। हाल ही में उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की ओर कचरा ले जाने वाले गुब्बारों को छोड़ना भी फिर से शुरू कर दिया है।

सोमवार को अपनी सरकार की 76वीं स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर दिए गए भाषण में किम ने कहा कि उत्तर कोरिया को ‘‘गंभीर खतरा’’ है। उन्होंने अमेरिका के नेतृत्व वाले क्षेत्रीय सैन्य गुट को परमाणु-आधारित गुट में तब्दील होने वाला बताया। आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) के अनुसार, किम ने कहा कि इस तरह का घटनाक्रम उत्तर कोरिया को अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।

केसीएनए के अनुसार, किम ने कहा कि उत्तर कोरिया ‘‘परमाणु शक्ति सहित देश के सभी सशस्त्र बलों को युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार करने के लिए अपने उपायों और प्रयासों को दोगुना करेगा।’’ उत्तर कोरिया के मुख्य रोडोंग सिनमुन अखबार ने रविवार को किम की एक तस्वीर प्रकाशित की जिसमें वह 12-एक्सल मिसाइल प्रक्षेपण यान का निरीक्षण करते दिखायी दे रहे थे।

 

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति