नर्मदा नियंत्रण मण्डल की 83वीं और वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 124 वीं बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि निर्माणाधीन और स्वीकृत नई सिंचाई परियोजनाओं का कार्य समय-सीमा में पूरा किया जाए। कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। लंबित सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मंत्रालय में नर्मदा नियंत्रण मण्डल की 83 वीं और वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 124 वीं बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सिंचाई परियोजनाओं का लाभ आदिवासी बहुल क्षेत्रों को समय पर और सही ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, विभागीय वरिष्ठ अधिकारी और सदस्यगण उपस्थित थे।

बैठक में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के संबंध में चर्चा हुई। अपर मुख्य सचिव डॉ. राजौरा द्वारा परियोजनाओं की निविदा एवं स्वीकृति की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों को सिंचाई परियोजनाओं से अधिक लाभ होगा।

नर्मदा नियंत्रण मण्डल की 83वीं बैठक में बड़वानी जिले की निवाली उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजना एवं सेंधवा उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजना, धार उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजना, माँ रेवा उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजना और जावर माईक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के कार्यों के संबंध में चर्चा की गई।

वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 124 वीं बैठक के अंतर्गत सीतापुर हनुमना सिंचाई परियोजना के बीरबल बैराज एवं दाबयुक्त सिंचाई प्रणाली का निर्माण कार्य, शिप्रा नदी पर चितावद परियोजना अंतर्गत बांध एवं प्रेशराईज्ड प्रणाली का निर्माण कार्य और झाबुआ जिले की थांदला तहसील के अंतर्गत टर्न की पद्धति पर तलाबड़ा बांध परियोजना के निर्माण कार्य के संबंध में चर्चा हुई।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति