Kushinagar में मनबढ़ों ने फायरिंग कर आर्केस्ट्रा डांसरों को किया अगवा,Police ने 6 को किया गिरफ्तार

 कुशीनगर

यूपी के कुशीनगर में रईसजादों ने ऑर्क्रेस्टा डांसरों को गनपॉइंट पर अगवा कर लिया. खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई. आनन-फानन में आरोपियों को दबोच लिया गया. एनकाउंटर के दौरान इसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है. इलाज के बाद पुलिस उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर मीडिया के सामने लाई. इस दौरान दोनों कान पकड़कर ऐसी हरकत दोबारा ना करने की कसम खा रहे थे. आइए जानते हैं पूरी कहानी…

दरअसल, रविवार देर रात आधा दर्जन से अधिक युवकों ने ऑर्केस्ट्रा पार्टी की दो डांसरों को बंदूक की नोक पर उनके घर से उठा लिया था. सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार-पांच घंटे के भीतर दोनों लड़कियों को सकुशल रिहा करवा लिया. इन लड़कियों के अपहरण और अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आठ युवकों को गिरफ्तार किया है.

इनमें से छह आरोपियों नागेंद्र यादव, आसन सिंह, कृष तिवारी, अर्थक सिंह और विवेक सेठ को अजीत सिंह के घर से गिरफ्तार किया गया. इसके बाद मंगलवार को दो अन्‍य आरोपियों निसार अंसारी और आदित्य साहनी को पुलिस ने एकाउंटर में एक गांव से गिरफ्तार किया. इन दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा था. दोनों के पैर में गोली लगी है.

बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी समृद्ध घरों से हैं. इस बीच बीते दिन इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दिखाया गया कि निसार और आदित्य घायल अवस्‍था में व्हील चेयर पर बैठे हुए हैं और कान पकड़कर बोल रहे हैं- 'हमें माफ कर दीजिए, हमसे गलती हो गई, अब दोबारा नहीं होगी.'

मामले में कुशीनगर एसपी ने बताया कि निसार अंसारी और आदित्य साहनी के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं. दो युवतियों को फायरिंग कर उठा ले जाने के मामले में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 25,000 रुपये के इन दो इनामिया सहित अब तक कुल 8 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. सभी आरोपी 30 साल से कम उम्र के हैं. फिलहाल, उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, पीडिताओं के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए गए हैं. मेडिकल टेस्ट हो चुका है.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति