लेडी कांस्टेबल ने दोस्त संग मिलकर ने पुलिस SI को कार से रौंदा, फिर दोनों पहुंच गए थाने

राजगढ़
 मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक एएसआई की कुचलकर हत्या कर दी गई है। आरोप एक लेडी कॉन्स्टेबल पर है। ब्यावरा शहर के आगरा-मुंबई हाइवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक से जा रहे एसआई दीपांकर गौतम को टक्कर मार दी। इसके बाद कुछ दूर तक घसीटते ले गई। घटना के बाद गंभीर हालत में एसआई को सिविल अस्पताल लाया गया। सिविल अस्पताल से एसआई को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

कार में मौजूद थी लेडी कॉन्स्टेबल

इस दौरान पुलिस ने कार में मौजूद पचोर थाने में पदस्थ एक महिला आरक्षक और उसके साथ मौजूद एक युवक से पुछताछ की जा रही है। इधर मामला संदिग्ध लगते ही राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा, एसडीशनल एसपी आलोक कुमार शर्मा भी ब्यावरा पहुंचे। एसडीओपी कार्यालय में देर रात्रि तक महिला आरक्षक से मामले में पूछताछ जारी रही। पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले में खुलकर जानकारी देने से बचते नजर आ रहे हैं।

हमने मारा है…

सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान लेडी कॉन्स्टेबल ने यह स्वीकार किया है कि एसआई को उसने मारा है। आरोपी महिला कॉन्स्टेबल और उसका दोस्त करण ठाकुर पुलिस हिरासत में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसआई ने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया था कि ये दोनों मुझे मार डालेंगे।

लेडी कॉन्स्टेबल ने एसआई को किया था फोन

बताया जा रहा कि एसआई दीपांकर गौतम अपने घर पर थे। इसी दौरान उनके पास फोन आया और वो सिविल ड्रेस में ही अपनी बाइक लेकर भोपाल बायपास की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक टक्कर मार दी, जिससे वो गिरकर कार की बोनट पर जा गिरे। इसके बाद कार उन्हें घसीटते हुए आगे ले ग‌ई। इससे वो गंभीर घायल हो गए थे। इस कार में महिला आरक्षक और उसका साथी मौजूद था। कार में मौजूद युवक लेडी कॉन्स्टेबल का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है।

मामले की बारीकी से कर रहे हैं जांच

इस मामले में राजगढ़ एडिशनल एसपी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एसआई दीपांकर गौतम को तेज रफ्तार का ने टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई। इसके बाद मामला संदिग्ध लगने के बाद कार में मौजूद पचोर थाने में पदस्थ महिला आरक्षक और उसके साथी से पूछताछ की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति