मंदसौर, नीमच, सिवनी और सागर मेडिकल कॉलेज में अब इनती 100 सीटों में मिलेगा प्रवेश

भोपाल

 मेडिकल कॉलेज सागर (Medical College Sagar) में पीजी (PG Seats) और यूजी (UG Seats) सीटों में बढ़ोतरी को लेकर कैबिनेट द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है. इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज सागर में पीजी एवं यूजी सीट की वृद्धि हेतु जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज (Medical College) में हस्तांतरित करने की भी मंजूरी दी गई. सागर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस दाखिले (MBBS Admission ) के लिए 125 सीटें वर्तमान में हैं, जिसे बढ़ाकर 250 करने की स्वीकृति दी गई है. इसके अलावा सागर मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए 60 सीटें उपलब्ध हैं, जिसे बढ़ाकर 98 किया जा रहा है. इसके अलावा केंद्र सरकार ने मंदसौर, नीमच और सिवनी कॉलेज में MBBS की 50-50 सीटों पर एडमिशन देने की अनुमति दे दी है.

सागर में बुंदेलखंड के छात्रों को मिलेगा फायदा

मध्य प्रदेश सरकार ने बुन्देलखंड मेडिकल कॉलेज में सीट वृद्धि के लिए लगभग 200 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है. मेडिकल कॉलेज सागर में पीजी और यूजी सीट में सीट वृद्धि के लिए आवश्यक मानव संसाधन जैसे चिकित्सा संवर्ग के अधिकारी, गैर चिकित्सा संवर्ग के अधिकारी, रिसर्च स्टॉफ आदि की भी व्यवस्था की जा रही है. मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस एवं पीजी की सीटों में वृद्धि के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन की शर्तों के अनुसार 900 बेड का अस्पताल आवश्यक है. वर्तमान में बुन्देलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में 750 बेड का अस्पताल है और इसी से लगे हुए जिला चिकित्सालय में 300 बेड उपलब्ध हैं. इसलिए जिला अस्पताल को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हस्तांतरित करने से मेडिकल कमीशन की शर्त पूरी हो जायेगी. इसके अलावा जिला चिकित्सालय में 100 बेड का मेटरनिटी अस्पताल का निर्माण भी चल रहा है. इसके बाद मेडिकल कॉलेज सागर में कुल 1150 बेड का अस्पताल उपलब्ध हो जायेगा.

वहीं प्रदेश के अन्य तीन मेडिकल कॉलेज में 50-50 सीटों की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा (JP Nadda) का आभार व्यक्त किया है. सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि सत्र 2024-2025 के प्रारंभ में सुन्दरलाल पटवा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मंदसौर, वीरेन्द्र कुमार सकलेचा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय नीमच एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिवनी में MBBS पाठ्यक्रम के लिए 50-50 सीटों पर प्रवेश की अनुमति दी गई थी. मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश सरकार ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम में सीटें बढ़ाने हेतु केंद्र सरकार से अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार करते हुए तीनों मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाकर 100-100 कर दी गई है. प्रदेश के मेडिकल छात्रों को यह सौगात देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति